फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में खुशी, केजी में नंदिनी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी में खुशी, केजी में नंदिनी अव्वल
विज्ञापन

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नया मालगोदाम रोड स्थित हैप्पी टाइम प्ले वे स्कूल में रविवार को वार्षिक परीक्षा फल का वितरण किया गया। पीजी में खुशी गौतम, केजी में नंदिनी, कक्षा एक में सिद्धी, कक्षा दो में मानवी, कक्षा तीन में अंश कुमार, चतुर्थ में सलोनी, कक्षा पांच में रिया अव्वल रहीं। स्कूल प्रबंधक शैलेंद्र मिश्र और प्रिंसिपल अरुणिमा ने कक्षा में स्थान बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्नेहा, हेमा, अर्चना, अनामिका, अंजली आदि मौजूद रहीं।

विद्यालय संस्कारों की पाठशाला : पीयूषकांत
सरस्वती शिशु मंदिर में सम्मान समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अजीत नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमडीपीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रो. डॉ. पीयूषकांत शर्मा ने कहा है कि विद्यालय संस्कारों की पाठशाला है। प्रबंधक संजीव आहूजा ने कक्षा में स्थान बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत करने के साथ ही शिक्षकों के प्रयास की सराहना की। पीबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान करने वाले सियाराम उमरवैश्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जय प्रकाश खंडेलवाल, डॉ. शिवानी मातनहेलिया, डॉ. अविनाश चंद्र, डॉ. आरके सिंह, श्रध्दा सिंह, अश्विनी केसरवानी, उदयभानु सिंह, रोशनलाल उमरवैश्य, दिग्विजयनाथ पांडेय, मंजीत सिंह गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में सम्मानित होंगे जिले के दो शिक्षक
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पांच अप्रैल को लखनऊ में मिलने वाले टीचिंग ओलंपियाड 2018 के विजेताओं में जिले के दो शिक्षकों के भी नाम शामिल हैं। प्रतापगढ़ जिले से गौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल सुजहा में तैनात मो. दानिश और मूलत: कुंडा के निवासी और प्रयागराज जिले के हंडिया तहसील के प्राइमरी स्कूल समाहा में तैनात संजीव कुमार त्रिपाठी को पांच अप्रैल को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें