फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली और अमेठी में भी जीतेगी भाजपा : पंकज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रायबरेली और अमेठी में भी जीतेगी भाजपा : पंकज सिंह
मंगलवार को 264 स्थानों पर भाजपा ने एक साथ की जनसभा
अजगरा (ब्यूरो)। नोएडा से विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा है कि मोदी लहर इस बार के चुनाव में भी पूरे देश में चल रही है। रायबरेली और अमेठी संसदीय सीट पर भी भगवा ध्वज फहराएगा। उन्होंने मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है का नारा देते हुए एयर स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी को लेकर विपक्षियों पर तंज कसा।
भाजपा के एक दिन में 264 स्थानों पर एक साथ जनसभाओं के आयोजन के तहत मोहनगंज स्थित डोमीपुर के बाग में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पंकज सिंह ने कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर है। अमेठी और रायबरेली की सीटों पर इस बार भाजपा प्रत्याशी को अप्रत्याशित जीत मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कितना बड़ा दुर्भाग्य है कि राष्ट्र हित के मुद्दों पर कांग्रेस साक्ष्य मांगती है। एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार पाक की सरजमीं पर भारत के जांबाज सैनिकों ने आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया। विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह ऐसा पहला मौका है जब पाकिस्तान पहुंचा कोई सैनिक भारत इस तरह आया। विधायक हरिप्रताप सिंह ने उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूल में कार्यक्रम होने को लेकर उड़ती रही अफवाह
बेसिक शिक्षा विभाग के मॉडल स्कूल भुआलपुर डोमीपुर में कार्यक्रम आयोजित होने का जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। डीेएम ने एसडीएम सदर से अविलंब पूरे मामले की जांच करने को कहा। एसडीएम सदर विनीत उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम स्कूल में नहीं, बल्कि डोमीपुर बाग में था। एआरओ ने निजी भूमि में होने वाले कार्यक्रम के लिए अनुमति दी थी।
विज्ञापन


न्यूनतम आय गारंटी योजना की घोषणा ऐतिहासिक कदम : आराधना
लालगंज (ब्यूरो)। रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर न्यूनतम आय गारंटी योजना लागू करने की घोषणा ऐतिहासिक कदम है। मंगलवार को कैंप कार्यालय पर राज्य कांग्रेस महासचिव व रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि राहुल का गरीब तबके के लिए वार्षिक 72 हजार रुपये देने की घोषणा करना अब तक के सबसे बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तक पीएम मोदी ने अथाह पैसा चंद पूंजीपतियों में बांट दिया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, राममिलन तिवारी, आशीष उपाध्याय, रोहित शुक्ल, केडी मिश्र, संतोष द्विवेदी, प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन, महमूद आलम, छोटेलाल सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें