फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 करोड़ से बनेंगीं गांवों में सडक़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
40 करोड़ से बनेंगीं गांवों में सड़कें
विज्ञापन

पक्की सड़क बनाने के लिए जिला पंचायत की है योजना
बस्तियों में जाने वाले रास्ते पर खर्च होगी धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। 40 करोड़ रुपये की लागत से गांव की बस्तियों में जाने वाले कच्चे मार्गों की सूरत बदली जाएगी। पक्की सड़क बनाने के लिए जिला पंचायत ने अभी से तैयारी शुरू कर दी। इतनी धनराशि के लिए जिला पंचायत की ओर कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है , ताकि वित्तीय वर्ष में गांवों में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा सके।
जिला पंचायत वित्तीय वर्ष 2019-20 में गांवों की उन बस्तियों को पक्के रास्ते से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। जिस घनी आबादी वाली बस्ती में जाने के लिए पक्का रास्ता तक नही है। मुख्य मार्ग से आबादी तक अभी कच्ची सड़क से ही लोग आते जाते हैं। शासन ने जिला पंचायत को पत्र भेजकर उन बस्तियों को प्राथमिकता पर लेकर पक्की सड़क बनाने को कहा है। जहां मुख्य मार्ग से कच्चा रास्ता ही जाता है। इसके लिए आने वाले वित्तीय वर्ष में 40 करोड़ रुपये से गांवों में पक्की सड़क बनाने का टारगेट जिला पंचायत ने रखा है ताकि कच्चे मार्गों को पक्के रास्ते में बदला जा सके। अपर मुख्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि शासन का पत्र मिला है। शासनादेश के तहत ही सदस्यों से प्रस्ताव भी लिए जाएंगे। ताकि उन सड़कों का निर्माण प्राथमिकता पर हो सके।
विज्ञापन

इनसेट------
कहीं से भी बन जाती थी सड़क
गांवों में पक्की सड़क, नाला समेत अन्य जनहित के कार्य हर साल कराए जाते हैं। अभी तक मुख्य मार्ग से इतर भी पक्की सड़क का निर्माण करा दिया जाता था। जिससे बीच में सड़क पक्की रहती थी। जबकि दोनों ओर कच्ची। शासन के नए आदेश के बाद सदस्यों को इसकी जानकारी भेज दी गई है।

महिला को गोली मारने वालों पर मुकदमा, तनाव
रानीगंज (ब्यूरो)। महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रानीगंज थाना क्षेत्र के संडौरा निवासी सुषमा तिवारी पत्नी आद्याशंकर तिवारी को शुक्रवार की शाम विवाद के दौरान गोली मार दी गई थी। सुषमा को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। इस मामले में आद्या शंकर तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी प्रदीप कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार पांडेय, जगमग तिवारी व अजय तिवारी के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ईंट भट्ठा संचालक ने मजदूरों को धमकाया
रानीगंज (ब्यूरो)। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर को पारिश्रमिक मांगने पर संचालक ने जान से मारने की धमकी दिया। जिससे पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जनपद के कोटवा थाना क्षेत्र के लालखदान निवासी दीनबंधु पुत्र बनवारीलाल का आरोप है कि वह छानापार स्थित ईंट भट्ठे पर परिवार समेत मजदूरी करने आया था। ईंट की पथाई मांगने पर संचालक उसे धमकी देते हुए भगा दिया। बोला कि ज्यादा बोलने पर भट्ठे में डाल दूंगा। जिससे वह परिवार के साथ भटकने को मजबूर है। शिकायत मिलने पर फतनपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर खुशी
रखहा (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र के लालधर पट्टी निवासी विक्रम सिंह पुत्र श्यामसुंदर सिंह को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर लोगों ने खुशी जताई। क्षेत्र के कृष्णकांत मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह, राजकुमार जायसवाल, विनोद , अनिल, सुधाकर तिवारी समेत अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें