फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी के आदेश पर निरस्त हुई बीएड प्रथम समेस्टर की मौखिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 0000
विज्ञापन

वीसी के आदेश पर बीएड प्रथम समेस्टर की मौखिक परीक्षा निरस्त
कालेज कैंपस के बाहर परीक्षा कराने की मिली थी सूचना, अब विश्वविद्यालय में होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पीबीपीजी कालेज में शुक्रवार को आयोजित बीएड प्रथम सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा वीसी के आदेश पर निरस्त हो गई। कालेज कैंपस के बाहर परीक्षा कराने की सूचना पर वीसी ने यह कार्रवाई की है। अब यह परीक्षा विश्वविद्यालय में कराई जाएगी। परीक्षा निरस्त होने पर परीक्षार्थियों ने आक्रोश जताया। विरोध में गेट पर नारेबाजी की।
विज्ञापन

भुपियामऊ स्थित डा. जयमंगल सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा पीबीपीजी कालेज में थी। बाह्य परीक्षक कानपुर से आए मनीष दूबे थे, जबकि आंतरिक परीक्षा धर्मेंद्र सिंह थे। दोनों ही परीक्षकों की देखरेख में परीक्षा शुरू हुई। इस बीच किसी ने फोन कर वीसी को मौखिक परीक्षा कालेज कैंपस के बाहर कराने की सूचना दे दी। इस पर राज्य विश्वविद्यालय के वीसी ने फोन से परीक्षा को निरस्त करने का आदेश दिया। उन्होंने मौखिक परीक्षा विश्वविद्यालय में संपादित कराने का निर्देश दिया। इधर, परीक्षा निरस्त होने से परीक्षार्थियों का गुस्सा भड़क उठा। सभी एकजुट होकर मुख्यद्वार पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। आंतरिक परीक्षक डा. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बाह्य परीक्षक के आने में देरी हुई। इससे परीक्षा विलंब से शुरू हुई। टेलीफोनिक वार्ता में वीसी ने अग्रिम आदेश तक परीक्षा पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें