फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे देंगे ऊर्जा संरक्षण के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे देंगे ऊर्जा संरक्षण के सुझाव
विज्ञापन

वेबसाइट पर कालेजों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन, ऊर्जा संरक्षण की गतिविधियों का देना होगा ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। ऊर्जा संरक्षण के लिए अब माध्यमिक विद्यालयों का सहारा लिया जाएगा। जन-जन को इसके प्रति जागरूक करने के लिए कालेजों को ऊर्जा संरक्षण संबंधी विभिन्न क्रियाकलाप कराने होंगे। विद्यालयों के बच्चे घूम-घूमकर लोगों को ऊर्जा संरक्षण के टिप्स देंगे। विभाग की ऊर्जा संरक्षण वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के बाद इन सभी गतिविधियों को फीड भी कराना होगा। अव्वल आने वाले कालेजों को सम्मानित किया जाएगा।
जिले में 37 राजकीय विद्यालय, 78 सहायता प्राप्त व 545 वित्तविहीन कालेज हैं। नए शिक्षासत्र से सभी विद्यालयों में मतदाता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, भूमि ऊर्वरा शक्ति संरक्षण की दिशा में कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें बच्चों ने अहम भूमिका निभाई है। इसका परिणाम भी सकारात्मक रहा। अब माध्यमिक विद्यालयों द्वारा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में पहल शुरू की जाएगी। ऊर्जा के महत्व, इसका उपयोग कैसे करें, इसके संरक्षण से होने वाले लाभ समेत अन्य विषयों पर जानकारी दी जाएगी। छात्र-छात्राएं गांव-गांव भ्रमण कर लोगों को ऊर्जा संरक्षण के टिप्स देंगे। नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ऊर्जा संरक्षण की इन सभी गतिविधियों का ब्यौरा कालेजों को अपलोड कराना होगा। विभागीय टीम इन सभी विद्यालयों का सर्वे करेंगी। जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद इन सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को सम्मानित किया जाएगा। कालेजों में प्रकिया शुरू हो चुकी है। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण वेबसाइट पर सभी कालेजों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट---------------------
15 नवंबर तक होगा पंजीकरण
ऊर्जा संरक्षण वेबसाइट पर पंजीयन की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। इस तिथि के भीतर सभी विद्यालयों को विभाग की वेबसाइट पर ऊर्जा संरक्षण की गतिविधियों का ब्यौरा अपलोड कराना होगा। 15 दिसंबर को अव्वल आने वाले कालेज को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट-----------------------
बनाया जाएगा ऊर्जा क्लब
सभी माध्यमिक विद्यालयों में विभाग की ओर से ऊर्जा क्लब के गठन का निर्देश दिया गया है। इस क्लब द्वारा में कालेज के 20 मेधावी छात्र-छात्राएं चयनित होंगे। वह ऊर्जा के उपयोग एवं ऊर्जा के संरक्षण के विषय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें