फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्हा में सीएम का आदेश हवा-हवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्हा में सीएम का आदेश हवा-हवाई
विज्ञापन

प्रतापगढ़। योगी सरकार के लाख आदेश के बाद भी स्वतंत्र प्रभार स्वास्थ्य राज्य मंत्री के गृह जननपद के चिकित्सकों की आदत में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। ऑन काल ड्यूटी करने वाले चिकित्सक रात में अस्पताल तो दूर जनपद छोड़कर फरार हो जाते हैं। अपना मोबाइल भी ऑफ कर देते हैं। शनिवार रात इसके चलते डिप्टी सीएमओ का रिश्तेदार दर्द से कराह रहे थे। चिकित्सक नहीं मिले तो मजबूरन उन्हें इलाहाबाद ले जाना पड़ा।

प्रतापगढ़ में डिप्टी सीएमओ के पद पर तैनात डा. एम नजीब के रिश्तेदार लालगंज कोतवाली के सलेम भदारी गांव निवासी जुनैद अहमद (63) के पेट में शनिवार रात दर्द होने लगा। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे और डिप्टी सीएमओ को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही डिप्टी सीएमओ डा. एम नजीब अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर आरपी चौबे ने इलाज शुरू कर दिया। उन्होंने गुप्तांग से ब्लड आने की जानकारी परिजनों को देते हुए किसी सर्जन से इलाज कराने का सलाह दिया। परिजनों ने इसकी जानकारी इमरजेंसी के ईएमओ डॉ. एसके पांडेय को दी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ ने एसके सिंह ने किसी सर्जन को बुलाने के लिए कहा। एसके सिंह ने सर्जन आरसी त्रिपाठी के पास कॉल भेजवाई। पता चला कि वह अस्पताल में नहीं हैं। बगैर किसी सूचना के कहीं चले गए हैं। उनके मोबाइल पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने फोन किया, मगर वह स्वीच ऑफ बता रहा था। अन्य सर्जन का भी कुछ पता नहीं चल रहा था। करीब एक से डेढ़ घंटे तक इमरजेंसी में डिप्टी सीएमओ के रिश्तेदार जुनैद अहमद दर्द से तड़पता रहे। बाद में उन्हें इलाहाबाद ले जाया गया।
विज्ञापन


मामले की जांच कराई जाएगी। चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रात में कौन चिकित्सक रुकते हैं और चले जाते हैं, गुप्त तरीके से इसकी भी जांच कराई जाएगी।
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें