फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक के घर दंबगों का धावा 19-19-56

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पट्टी। आसपुर देवसरा के महुली गांव में डीजे बजाने के विवाद को लेकर डीजे संचालक के घर पर धाबा बोलकर सगे भाइयों की जमकर पिटाई के साथ महिलाओं को भी पीटा गया तथा जेवर छीन लिए गए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर लूट व मारपीट की मामला दर्ज किया गया है। इधर रामगंज निवासी बाइक सवार युवक को भी रंजिश में मारपीट कर दस हजार लूट लिए गए।

महुली गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार खरवार ने देवसरा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि दो दिन पूर्व बारात में डीजे बजाने के दौरान कुछ विवाद गांव के ही योगेश यादव से हुआ था। जिसको लेकर वह अपने चार साथियों संग उसके दरवाजे पर रात 10 बजे आ धमके और उसके भाई नारेन्द्र को पूछने लगे उसकी नामौजूगदी बताने पर अपने साथियों संग उसकी तथा भाई सुरेन्द्र की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उनकी भाभी रीमा पत्नी सुरेन्द्र बचाव को आई तो उसे भी पीटने लगे वह घर में घुस गई तो वहां भी हमला बोलकर गले की चैन छीन लिया तथा कपड़े फाड़ कर अश्लील हरकत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबंगई की इस तहरीर पर पुलिस ने चार के विरूद्ध लूट, मारपीट, धमकी का मामला दर्ज किया है। इधर देवसरा के ही रामगंज बाजार निवासी राजेश कुमार अग्रहरी को दो दिन पूर्व अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने बाजार जा रहा था। रास्ते में बरचौली नहर पर राहुल कुमार यादव निवासी बरचौली अपने दो साथियों संग रोककर उस पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान दस हजार नगदी, व सोने की चैन भी छीन ले गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

डीजे संचालक के घर दबंगों का धावा
मारपीट कर लूट लिए जेवर, महिलाओं से की छेड़छाड़ रिपोर्ट
बाइक सवार को पीट कर दस हजार लूटे गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें