मिशन नारी शक्ति अभियान अभियान 5.0 के बीच घर से किशोरी को अगवा करने के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी दीपक भूकर ने लालगंज कोतवाल प्रदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर पीआरओ आलोक कुमार को लालगंज का कोतवाल बनाया है।
लालगंज कोतवाली के जेवईं पूरे गंगाबक्स की रहने वाली एक 16 साल की किशोरी 11 अक्तूबर की सुबह अपने घर से लापता हो गई। परिजन उसकी तलाश करते रहे। पता चला कि पड़ोस में रहने वाले यासीन का राहाटीकर में रहने वाला भांजा गोलू खां किशोरी को बाइक से अपने साथ ले गया है। पुख्ता जानकारी के बाद किशोरी की मां उलाहना लेकर आरोपी यासीन के घर पहुंची। बातचीत के दौरान किशोरी की मां को लोगों ने धमकाते हुए घर से भगा दिया।
आरोप है कि यासीन ने अपने बेटे बउआ खां के साथ मिलकर उसे भगा दिया। किशोरी की मां की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लालगंज कोतवाल प्रदीप कुमार ने मामले को शिथिलता बरती।
बुधवार को पीड़िता पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर आपबीती भी सुनाई। एसपी ने मामला संज्ञान में आने के बाद ही मंगलवार को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। जिसके बाद पुलिस ने गोलू खां व उसके दो मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इलाके में लोग लवजिहाद की चर्चा करने लगे थे। एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।