फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: निवर्तमान नपा अध्यक्ष प्रेमलता, हरिप्रताप सहित 16 दावेदारों ने लिया पर्चा

Thu, 13 Apr 2023 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कोहंडौर में रिंकू देवी, हरिकेश, श्यामलाल और सिटी में तीन प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए 112 और सदस्य पद के लिए 429 दावेदारों ने लिया पर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर निकाय चुनाव में भाजपा, सपा और बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने से बृहस्पतिवार को भी नामांकन करने के लिए गिने चुने लोग ही पहुंचे। नगर पालिका परिषद बेल्हा में अध्यक्ष पद के लिए अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है, जबकि सभासद पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। बृहस्पतिवार को निवर्तमान नपा अध्यक्ष प्रेमलता सिंह और उनके पति हरि प्रताप सिंह ने भी चार-चार सेटों में पर्चा खरीदा है। टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 112 और सदस्य पद के लिए 429 लोगों ने पर्चा लिया।
तीसरे दिन नामांकन की शुरुआत टाउन एरिया अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने की। कोहंडौर टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए रिंकू देवी, हरिकेश कुमार और श्यामलाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सिटी में अध्यक्ष पद के लिए बृजेश कुमार, अवधेश कुमार सहित तीन दावेदारों ने नामांकन किया। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 16 और सदस्य पद के लिए 45 नामांकन पत्र बिके। अभी तक नपा अध्यक्ष के लिए 55 और सभासद के लिए 258 फार्म बिके हैं। जबकि 18 टाउन एरिया अध्यक्ष पद के लिए 112 और सभासद के लिए 429 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। टाउन एरिया अध्यक्ष के 18 पदों के लिए 411 और 279 सभासदों के लिए 1,681 पर्चे बिके हैं। हालांकि इनमें अधिकांश प्रत्याशियों ने चार-चार सेटों में नामांकन पत्र लिया है। नामांकन स्थल पर दिन भर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र, सभासद के दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन
रानीगंज। तहसील में नगर निकाय के नामांकन के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र लेने वालों की होड़ लगी रही। रानीगंज और पृथ्वीगंज से सभासद पद पर दो लोगों ने नामांकन किया। रानीगंज के नपा अध्यक्ष पद पर नौ और लोगों ने पर्चा लिया। अब संख्या 32 हो गई है। सभासद पद पर बृहस्पतिवार को 27 और कुल 95 नामांकन पत्र खरीदे गए। पृथ्वीगंज से नौ और लोगों के खरीदने के साथ ही संख्या बढ़कर 33 हो गई है। सभासद के लिए कुल 87 पर्चे खरीदे गए हैं। सुवंसा से अध्यक्ष पद पर अभी तक कुल 20 पर्चे लिए गए। सभासद के पद के लिए 100 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें