फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में उत्पात मचाने वाले दबंगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती में उत्पात मचाने वाले दबंगों पर केस
अपनी गर्दन फंसती देख लालगंज पुलिस ने की कार्रवाई
पीड़ितों के खिलाफ पहले ही लिख दिया था केस
अमर उजाला ब्यूरो
सगरसुंदरपुर। जमीन विवाद में ग्रामीणों पर कहर बरपाने वाले दबंगों के खिलाफ पुलिस ने आखिरकार केस दर्ज कर लिया। अपनी गर्दन फंसती देख पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस नेे पीड़ितों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।
लालगंज कोतवाली के हदिराही में खलिहान की जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार की रात दबंगों ने बेडिय़ा बिरादरी पर हमला बोल दिया। महिलाओं व बच्चों को दौड़ाकर पीटा गया। बार बार बुलाने के बाद पुलिस मौके पर नही पहुंची। जिसके चलते पुलिस पर दबंगों से मिलीभगत का आरोप लगाते बेडिया विरादरी के पीड़ितों ने गुरुवार को सगरा सुंदरपुर बाजार में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जाम लगा दिया। दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासनन पर दो घंटे बाद किसी तरह जाम हटाने को लोग तैयार हुए। लेकिन पीड़ित जब कोतवाली में केस दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस का खेल देख उनकेे होश उड़ गए। यहां पहले ही दबंगों की ओर से बेडिय़ा विरादरी के आठ लोगों पर बलवा, छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज हो चुका था। इसके बाद भी तहरीर लेकर दो सिपाहियों के साथ पीड़ितों को घर भेज दिया गया। मीडिया कर्मियों ने जब कोतवाल से पूछा कि पीड़ितों के खिलाफ कैस कार्रवाई हो गई तो उन्होने बड़ी सफाई से बेडिय़ा विरादरी का झूठा व मारपीट करने वाला बता दिया। लेकिन इसके बाद उन्हे आभास हुआ कि मामला बिगड़ सकता है, तो पुलिस ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए पीड़ित पक्ष के राजकली पत्नी मलूके की तहरीर पर कैलाश समेत चार के खिलाफ आनन फानन में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई से बेडिय़ा विरादरी के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस पर दबंगों की मिलीभगत से एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। इस तरह की कार्रवाई से आखिर गरीबों को कैसे न्याय मिलेगा, यह सवाल लोगों की समझ में नही आ रहा है।
इनसेट---
इलाज के बहाने बुलाया, लेकिन नहीं आए ग्रामीण
सगरा सुंदरपुर। पीड़ित पक्ष के लोगों को आक्रोशित होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को घायलों के उपचार के बहाने कोतवाली बुलाया। लेकिन पुलिस की करतूत से आहत पीड़ित पक्ष ने यहां आने से साफ इंकार कर दिया। गांव में तैनात किए गए दो सिपाही काफी देर तक पीड़ितों को झांसा देते रहे, लेकिन उन्होने दो टूक कह दिया कि अब उनको कोवताली पुलिस से थोड़ी भी उम्मीद नहीं है। बता दें कि पुलिस का इस बात की भनक लग गई कि बेडिय़ा विरादरी के पीड़ित पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत अफसरों से करने जा रहे हैं। बस किसी तरह पीड़ित अफसरों के पास न पहुंचे, इसके लिए पुलिस इलाज वाला मरहम लगाने की कहानी गढने लगी। लेकिन पुलिस की किसी भी बात पर पीड़ित पक्ष को भरोसा नहीं रह गया है।

जांच में साढ़े पांच लाख सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि
पूर्व प्रधान व सेके्रटरी समेत तीन से वसूली के निर्देश
घुइसरनाथ धाम(ब्यूरो)। ग्राम पंचायत में कराए गए फर्जी विकास कार्यों की जांच में साढ़े पांच लाख रूपए के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पूर्व प्रधान व सेक्रेटरी समेत तीन से विकास कार्य के नाम पर दुरुपयोग किए गए पैसे की वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मनरेगा के तकनीकी सहायक पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
सांगीपुर विकास खंड पश्चिम देऊम में फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन के दुरुपयोग किया गया है। इसको लेकर गांव के ही विवेक शुक्ल अध्यक्ष नेहरू युवा मंडल ने अफसरों को शिकायती पत्र देकर जांच कराने की मांग की थी। मामले की जांच कराई गई तो यहां तीन जगहों पर मार्ग निर्माण के नाम पर बिना काम कराए ही पांच लाख तिरसठ हजार चार सौ छियानवे रुपये निकाल लिए गए। लोकपाल मनरेगा की जांच में पूर्व प्रधान मालती देवी, तत्कालीन सेक्रेटरी कृष्ण कुमार व तकनीकी मनरेगा सहायक दोषी पाए गए। इस पर तीनों आरोपियों से अपने अपने हिस्से का 187832 रूपए बैंक में जमा करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन साल भर बीत जाने के बाद भी सरकार की धनराशि हड़पने वाले पैसा नहीं जमा किए। इसकी शिकायत दोबारा विवेक शुक्ल ने अफसरों से की। जिस पर बीती चार जून को पूर्व प्रधान समेत तीनों आरोपियों से दुरुपयोग की गई धनराशि को बैंक खोते में जमाकर रसीद प्रस्तुत करने को कहा गया है। पंद्रह दिन के भीतर पैसा जमा नहीं करने पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा के तकनीकी सहायक पर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति भी की गई है।

चोरों का पता लगाने में पुलिस नाकाम, सांसत में नगरवासी
लालगंज(ब्यूरो)। नगर में आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। इससे लोगों की जान सांसत में है। कोतवाली से कुछ दूरी पर नगर में पांच दिन पहले बृजेश सिंह के यहां से चोरों ने 75 हजार नकद व लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोस के राम सिंह के घर से भी इसी रात चोरों ने कीमती सामान उड़ा दिया था। इससे पलहे शिक्षक विनय शुक्ल के घर से भी चोरों ने लाखों का माल उड़ा दिया। आए दिन नगर में हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों दहशत फैल गई है। पुलिस है कि एक भी घटनाओं का खुलासा नही कर सकी। जबकि सभी घटनाएं कोतवाली से महज एक किलोमीटर के दायरे में हुई है। इसके बाद भी पुलिस घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम रही है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटनाओं का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


बाइक छोड़ भाग निकले चोर
लीलापुर (ब्यूरो)। क्षेत्र के तिलौरी से गुरुवार की रात फिरोज खान की भैंस चोरी कर अज्ञात चोर ले जा रहे थे। इसकी जानकारी पर लीलापुर चौकी प्रभारी ने घेराबंदी की तो मत्तूपुर बोझी गांव में सई नदी घाट पर भैंस व बाइक छोडक़र आरोपी भाग निकले। पुलिस ने भैंस फिरोज को सौंपते हुए बाइक कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें