फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर नपेंगे एसडीएम : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर नपेंगे एसडीएम : मंडलायुक्त
समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने अफसरों के कसे पेच, विकास कार्यों में लापरवाही न बरतने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रयागराज मंडलायुक्त आशीष कुमार गोयल ने रविवार को विकास भवन में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान शासन की विभिन्न प्राथमिकताओं वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि तहसीलों में शिकायतें लंबित होने पर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अफसरों को विकास कार्यों में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
मंडलायुक्त ने डीआरडीए से विभिन्न योजनाओं के तहत बनाए गए आवासों के बारे में पूछा। परियोजना निदेशक ने बताया कि सर्वे नहीं कराया गया है। इस पर सर्वे कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि उपजिलाधिकारियों द्वारा तहसीलों में कोर्ट नहीं चलाई जाती है तो उन्हें हटाया जाए। तहसील स्तर पर पुराने लंबित प्रकरण को निस्तारित करने का आदेश दिया। कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि राशन वितरण में बहुत शिकायतें आ रही हैं। इनको गंभीरता से लेकर निस्तारण करें। मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सडक़ों की गुणवत्ता की जांच का निर्देश दिया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालयों में पुस्तकों के वितरण की जानकारी ली। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी पात्रों को लाभान्वित करने के लिए सीएमओ को निर्देश दिया। दिव्यांगजन कल्याण विभाग में लंबित पेंशन आवेदनों को एक माह के भीतर निस्तारित करने के लिए कहा। बैठक में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, मुख्य विकास अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंत्री मोती सिंह का कार्यक्रम आज
प्रतापगढ़। प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह 17 जून को शाम 7.20 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग पट्टी आएंगे। इस दौरान वह लोगों से मिलेंगे।
बीमा प्रीमियम जमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई
प्रतापगढ़। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कि खरीफ फसलों का बीमा प्रीमियम जमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जनपद के लिए तय न्यू इण्डिया इंश्योरेंस कंपनी से बीमाकर्ता संपर्क करें।
अनियमितता पर दर्जनभर कोटेदारों के खिलाफ केस दर्ज
प्रतापगढ़। जिला पूर्ति निरीक्षक ने रविवार को सरकारी खाद्यान्न की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर एक दर्जन कोटेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे हडक़ंप मचा रहा।
विज्ञापन

कालाकांकर विकास खंड के ककरीहा में राजरानी, मिश्रदयालपुर की श्यामकली, काशीपुर के राजकुमार, सदहा के कोटेदार रामबहादुर यादव द्वारा खाद्यान्य वितरण में गंभीर अनियमितता पाई गई। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसी तरह आसपुर देवसरा के गौहानी के महावीर प्रसाद, महेवा मोहनपुर कुंडा के मो. हबीब की उचित दर दुकानों का अनुबंध निलंबित किया गया। इसी तरह राजराम तिवारी, कसिहा सांगीपुर, संतोष सिंह छतरपुर, ललित मोहन ग्राम सबलगढ़, नैमुददीन जगदीशपुर, लालबहादुर उगईशाहपुर, रैयापुर कुंडा की प्रतिमा देवी, चुन्ना खा मुरस्सापुर, कालाकांकर की विमला देवी द्वारा शासन के निर्देशों के विपरीत राशन वितरण किए जाने का दोषी पाए जाने के कारण संपूर्ण प्रतिपूर्ति शासन के पक्ष में जब्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें