फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए करें रक्तदान, बचाएं दूसरों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आइए करें रक्तदान, बचाएं दूसरों की जान
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान कर आप दूसरों के परिवार में खुशियां ला सकते हैं। 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर का हिस्सा बनिए और रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने का प्रयास करिए। रक्तदान शिविर सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। आप रक्तदान कर किसी के घर की खुशियां वापस ला सकते हैं। आप का एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है। किसी के घर में खुशहाली ला सकता है। शिविर का शुभारंभ डीएम और सीएमओ सुबह नौ बजे करेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी एके श्रीवास्तव खुद रक्तदान करेंगे। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है। इस नेक काम में शामिल होकर आप दूसरो की जिंदगी के काम आ सकते हैं। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का स्वस्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम पर नहीं लौटे सफाईकर्मी, अस्पताल में गंदगी का अंबार
दुर्गंध से मरीज परेशान, जिम्मेदार बने हैं अनजान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मानदेय न मिलने से खफा ठेकेदारी पर तैनात सफाई कर्मचारी माह भर से हड़ताल पर चल रहे हैं। इससे इमरजेंसी को छोड़कर अन्य वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दुर्गंध से मरीज परेशान हैं। सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, चिल्ड्रेनवार्ड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दुर्गंध से मरीज परेशान हो रहे हैं। इस बारे में सीएमएस योगेंद्र यति का कहना है कि कर्मचारियों के मानदेय से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। सरकारी अस्पताल में तैनात स्वीपर से वार्डों के साथ परिसर में साफ-सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें