फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने से किशोर की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फांसी लगाने से किशोर की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

लालगंज (ब्यूरो)। ननिहाल जाने से रोकने से नाराज किशोर ने फांसी लगा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जेठवारा थाना क्षेत्र खुशियाली का पुरवा निवासी हिमांशु (13) पुत्र सुरेंद कुमार कई दिनों से ननिहाल जाने की जिद पर अड़ा था। लेकिन परिजन उसे जाने नहीं दे रहे थे। सोमवार की शाम हिमांशु ननिहाल जाने के लिए तैयार हो गया तो परिजनों ने किसी और दिन जाने की बात कहकर उसे रोक दिया। इससे नाराज किशोर घर के भीतर चला गया और फांसी लगा ली। नजर पड़ने पर परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और लालगंज सीएचसी ले गए। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने देर शाम उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
फोटो--
आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान स्वाहा
नगर के मुख्य चौराहे पर हुई घटना से मची अफरातफरी
लालगंज (ब्यूरो)। संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। नगर के बीच चौराहे पर अगलगी में घटना से अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। लालगंज कोतवाली के शीतलमऊ निवासी राजू चौरसिया ने नगर के इंदिरा चौक पर किराए पर दुकान ले रखी है। इसमें पान के साथ ही बेकरी का सामान भी रखते हैं। सोमवार की रात नौ बजे के करीब वह दुकान बंदकर घर चला गया। रात बारह बजे के करीब अचानक दुकान में आग लग गई और इसमें रखा लाखों का सामान धू-धू कर जलने लगा। आसपास दुकानें व रिहायशी इलाका होने से अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी में एक लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

फोटो--
अलीगढ़ की घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
व्यापारी व जनप्रतिनिधि हुए शामिल, आरोपियों को फांसी देने की मांग
सांगीपुर (ब्यूरो)। अलीगढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में सोमवार की शाम सांगीपुर बाजार में कैंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च निकालकर मासूम की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। युवा नेता अंशुमान तिवारी की अगुवाई में व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने बाजार में घूमकर आरोपी को कठोर सजा दिलाए जाने की मांग की। कैंडिल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि मानवता को शर्मशार कर देने वाली इस घटना को सोचकर देश वासियों का कलेजा कांप उठा। घटना में शामिल आरोपियों को एक स्वर में फांसी देने की मांग की गई है। वक्ताओं ने कानून को और अधिक कड़ा बनाने के लिए इसमें संशोधन करने की मांग भी की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, धर्मेंद्र सिंह गुड्डू, उमाशंकर सिंह परिहार, संतोष सिंह, सप्पू पांडेय, बनी पटवा, अनिल सिंह, वीरेंद्र सिंह, पे्रम वैश्य, संजय बघेल, उमेश, विजय, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो---
आबकारी व पुलिस की छापेमारी में अवैध शराब बरामद
शराब बनाने के उपकरण व 54 क्विंटल लहन कराया गया नष्ट
लालगंज (ब्यूरो)। आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध देशी शराब बरामद हुई। भारी मात्रा में लहन व शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए। शराब बनाने के आरोप में महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल के निर्देशन में मंगलवार को लालगंज के आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह, सदर के रामअधार पाल, पट्टी के मनोज कुमार व स्थानीय पुलिस ने कोतवाली के सराय जगत व केशवपुर में छापा मारा। अचानक छापेमारी के दौरान 102 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। टीम ने करीब 54 किलोग्राम लहन व शराब बनाने के उपकरण भी नष्ट किया। आबकारी व पुलिस की टीम ने अवैध शराब बनाने के आरोप में सराय जगत निवासी देवकली पत्नी विजई सरोज, रमाशंकर सरोज व रामदेव सरोज को गिरफ्तार किया है। जबकि छापेमारी के दौरान मौका पाकर केशवपुर निवासी गीता पत्नी हरीलाल, लालती पत्नी विनोद व अशोक कुमार भाग निकले। आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह ने आरोपियों के खिलाफ लालगंज कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। आबकारी विभाग की अचानक हुई छापेमारी से अवैध शराब बनाने वालों में हडक़ंच मच गया। एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी हासिल की। निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि जहां भी अवैध शराब बनाने की सूचना मिलेगी, वहां छापेमारी कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो---
चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को शर्बत पीकर मिली राहत
नगर पंचायत चेयरपर्सन की ओर से हुआ कार्यक्रम
लालगंज(ब्यूरो)। नगर के सरकारी बसअड्डा के समीप लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर टाउन एरिया की चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी की ओर से राहगीरों को शर्बत वितरित किया गया। राहगीरों के साथ ही आसपास के लोगों ने शर्बत पीकर चिलचिलाती गर्मी में राहत महसूस की। इधर से आने जाने वालों ने दिनभर शर्बत पिलाने के लिए कार्यकताओं ने जमकर पसीना बहाया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व प्रधान संतोष द्विवेदी ने किया। इस मौके पर अखिलेश द्विवेदी, पवन शर्मा, प्रीतेंद्र ओझा, मुन्ना शुक्ला, बृजेश द्विवेदी, राधे यादव, प्रवीण शुक्ला, विनय जायसवाल, करुणाशंकर द्विवेदी, डॉ. अरुण द्विवेदी, राहुल पांडेय, शिव प्रसाद जायसवाल, गेंदालाल वर्मा, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।
तहसील गेट के सामने हवाई फायरिंग से दहशत
लालगंज (ब्यूरो)। तहसील गेट के सामने हवाई फायरिंग से अधिवक्ताओं व वादकारियों में दहशत फैल गई। मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब बाइक सवार एक युवक लालगंज तहसील के गेट पर पहुंच गया। बाइक खड़ी कर वह नीचे उतरा और तमंचा निकालकर हवाई फायर झोंक दिया। अचानक हुए फायर से अधिवक्ताओं व वादकारियों में हडक़ंप मच गया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही युवक बाइक से रानीगंज कैथौला की ओर भाग निकला। फायर करने वाला कौन था और उसने फायर क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन इसके बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बता दें जहां फायर हुआ है, उसके पचास मीटर की दूरी पर कोतवाली भी है। इसके बाद भी अवैध असलहे से दिनदहाड़े फायरिंग कर आरोपी का भाग जाना पुलिस की बड़ी चूक है।
फोटो---
नहीं बनी बात, कार्यालयों में तालाबंदी कर जताया विरोध
उत्पीडन के खिलाफ अधिवक्ताओं ने चला रखा है आंदोलन
लालगंज (ब्यूरो)। प्रशासन के खिलाफ पिछले पांच दिनों से आंदोलनरत अधिवक्ताओं की वार्ता के बाद भी बात नहीं बन सकी। तहसील के अफसरों व सांगीपुर पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता तहसील परिसर में जुट गए। अधिवक्ताओं ने तहसील के कार्यालयों में ताला जड़ दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का कहना था कि साथी हरि किशोर तिवारी की भूमि पर सांगीपुर पुलिस की मिलीभगत से जबरन अवैध निर्माण कर लिया गया। अब अवैध निर्माण हटवाने के लिए एसडीएम हीलाहवाली कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने दो टूक कहा कि जब जक अधिवक्ता के घर के सामने किया गया अतिक्रमण हटाया नहीं जाता तहसील में कामकाज नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले सोमवार को संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र की अगुवाई में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडलबऌे इस मुद्दे पर एसडीएम मोहनलाल गुप्ता से मुलाकात की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। अतिक्रमण हटाने का जो रास्ता एसडीएम ने सुझाया, उसको अधिवक्ताओं ने तत्काल खारिज कर दिया। इस मौके पर देवी प्रसाद मिश्र, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, राधारमण शुक्ल, हरिशंकर द्विवेदी, दिनेश मिश्र, सुशील शुक्ल, संतोष पांडेय, हेमंत पांडेय, शैलेंद्र सिंह, राहुल मिश्र, राकेश शुक्ल, कमलेश तिवारी, शेष तिवारी, शैलेंद्र शुक्ल, दिनेश सिंह, राजेश सरोज, घनश्याम संवरिया, ओपी जायसवाल, शहरकेश पटेल, इरफान, जान्हवी प्रसाद सिंह, अंजनी मिश्र, दिवाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें