फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में बदसलूकी करने पर दो दरोगा सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में बदसलूकी करने पर दो दरोगा सस्पेंड
विज्ञापन

मारपीट की शिकायत पर पुलिस दोनों पक्षों को उठा लाई थी थाने
डिप्टी सीएम के सामने हुई थानाध्यक्ष की पेशी
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन के बेटे के साथ थाने में बदसलूकी के मामले में दो दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रकरण डिप्टी सीएम तक पहुंचा था। इस मामले में बदसलूकी का आरोप लगाने वाले को लेकर थानाध्यक्ष जेठवारा भी डिप्टी सीएम के सामने पेश हुए। प्रकरण की पूरी जानकारी दी। आखिरकार बदसलूकी करने वाले दो दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे नंदा बिरसिंहपुर निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन बालकृष्ण पांडेय के बेटे अनिल कुमार पांडेय ने 5 जून की रात पुलिस को सूचना दी कि परिवार का अनुज पांडेय उर्फ विष पुरुष चोरी के बाद मारपीट करने पर आमादा है। उसे उन लोगों ने पकड़ रखा है। मौके पर पहुंची जेठवारा पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पर चली गई। आरोप है कि थाने में मौजूद उपनिरीक्षक कन्हैया बख्श सिंह व सतीश यादव ने अनिल के साथ बदसलूकी की। दरोगा के दुव्र्यहार से आहत अनिल ने कैलीफोर्निया में रहने वाले अपने भाई को जानकारी दी। चर्चाओं पर यकीन करें तो अनिल के भाई के करीबी संबंध प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से हैं। रविवार को डिप्टी सीएम के सामने थानाध्यक्ष व अनिल पांडेय पहुंचे। प्रकरण की जानकारी लेने के बाद जनता से दुव्र्यहार करने वाले दोनों दरोगा के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई का आदेश दिया। एसपी एस आनंद ने दोनों उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच मारपीट
जेठवारा। दीवार को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जेठवारा थाना क्षेत्र के रावतपुर निवासी कमल कुमार पटेल और रामशरण यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्ष लाठी डंडा लेकर आमने-सामने हो गए। मारपीट के दौरान एक पक्ष के रामशरण यादव, पवन कुमार व पंकज को चोटें आईं। दूसरे पक्ष से शिवशंकर व हरिशंकर वर्मा को चोटें आईं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।
संशोधित खबर
नोट: यह खबर फाइल नंबर एक में इस हेडिंग से भेजी गई थी-रेड़ी के प्रधान को मिली जान से मारने की धमकी
रेड़ी के प्रधानपति से मांगी गई रंगदारी
जेठवारा। प्रधानपति से रंगदारी के लिए धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के रेड़ी के प्रधानपति बृजेश शुक्ला के मोबाइल पर शनिवार को अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाला प्रधानपति से रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जिससे परिवार के लोग भयभीत हो गए। बाद में मामले की शिकायत मिलने पर अज्ञात मोबाइल नंबर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कुसमी में रंजिश को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने
मौके पर पहुंचे एसपी, एक संदिग्ध के पास से मिली पिस्टल
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़। कुसमी में शनिवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। ईंट-पत्थर चलने के साथ ही फायरिंग की बात सामने आते ही मौके पर ही पुलिस अधीक्षक पहुंच गए। बाद में एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से पिस्टल बरामद हुई थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
नगर कोतवाली के कुसमी में शनिवार की देर रात प्रधानपुत्र तौहीद आलम पर जानलेवा हमले की खबर से पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। ईंट पत्थर चलने के साथ ही फायरिंग की खबर पर भागकर पुलिस पहुंची। कुछ ही देर में एसपी एस आनंद व सीओ सिटी अतुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। जहां एक संदिग्ध व्यक्ति पिस्टल के साथ मिल गया। पुलिस उसे अपने साथ उठा ले गई। प्रधानपुत्र तौहीद आलम का कहना था कि उनके पड़ोसी ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाया था। उन लोगों ने फायरिंग करते हुए उस पर जानलेवा हमला किया। दूसरी ओर रफीक खान का कहना था कि प्रधानपुत्र पुरानी रंजिश में अपने साथियों के साथ उन पर हमला बोला। घर पर ईंट पत्थर बरसाने के साथ ही फायरिंग भी की गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। एसपी एस आनंद ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। दोनों एक ही परिवार के हैं। बड़ी घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आई थी। घटना की छानबीन चल रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उपचुनाव में प्रत्याशी उतारेगी एमआईएम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर के उपचुनाव में एआईएमआईएम अपना प्रत्याशी उतारेगी। रविवार को पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। आजाद नगर में रविवार को आयोजित बैठक में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इसरार अहमद,ख्जफरुल हसन, सुजातउल्ला, बब्बे भाई, निसार अहमद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें