फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार
बाइक की दो चेचिस भी बरामद, कंधई पुलिस को मिली कामयाबी, एक आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
रखहा/किशुनगंज। चोरी की पांच बाइकों के साथ दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो बाइकों की चेचिस भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
कंधई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर चौकी प्रभारी ने रसोइया तिराहे के पास सोमवार की रात चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोक लिया। कागजात मांगे तो वह हड़बड़ा गया। पुलिस ने उसे कर्रा किया तो वह बाइक को चोरी की बताने लगा। पूछताछ में उसने अपने साथियों के बारे में जानकारी देने के साथ ही बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बारघाट सिंधारीपट्टी में दबिश दी। जहां से रामानंद मौर्य पुत्र रामकरन मौर्य को दबोच लिया। पकड़े गए बाइक चोर राकेश पटेल निवासी रसोइयां के घर से चार बाइक व दो चेचिस बरामद किया। दोनों बाइक चोरों ने बताया कि वह शहर से बाइक चुराते हैं। सुलतानपुर, जौनपुर में कम दाम में बेच देते हैं। बहुत सी बाइकों के पार्ट्र्स बाइक मिस्त्री को बेचे हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। पकड़े गए बाइक चोरों का साथी अनूप पाल पुत्र कमलेश पाल निवासी मरुआन फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
फर्जी कागजात बनाकर बेच देते थे बाइक
बाइक चोरी करने वाले राकेश ने बताया कि वह अपने साथी अनूप पाल व रामानंद मौर्य के साथ मिलकर बाइक चुराने के बाद उनके फर्जी पेपर तैयार करते थे। इंजन नंबर व चेचिस नंबर बदलने के साथ ही वाहनों के पार्ट्र्स भी बदल देते थे। ताकि किसी को शक न हो। चोरी की बाइक बेचकर वह अपना जीवनयापन करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें