फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खारिज कर दी टाइनी शाखा में सवा लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने खारिज कर दी टाइनी शाखा में सवा लाख की लूट
एक नामजद समेत चार अज्ञात पर मारपीट व बलवा का मुकदमा
दो संदिग्ध हिरासत में, भुइदहा में टाइनी शाखा में घुसकर बदमाशों ने सवा लाख लूटे थे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। टाइनी शाखा से सवा लाख रुपये लूटने की घटना को कोतवाली पुलिस पचा गई। छानबीन के बाद ही लूट को खारिज कर दिया। अब पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
नगर कोतवाली के भुइदहा में अखिलेश मिश्र की पत्नी रुचि ने बड़ौदा ग्रामीण बैंक की टाइनी शाखा खोल रखी है। बगल में ही किराने की दुकान भी है। शुक्रवार को बाइक सवार करीब आठ बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर सवा लाख रुपये असलहे के बल पर लूट ले गए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस दावा करने लगी कि रुचि ने रुपये टिफिन में रख दिए थे। जिससे लुटने से बच गए। देर रात पुलिस ने अखिलेश की तहरीर पर महताब पुत्र मोहम्मद हकीम निवासी जमुआरी व चार अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके से दो संदिग्धों को उठाया है। नगर कोतवाल ने बताया कि पीड़ित ने जो तहरीर दी थी, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट-----
पृथ्वीगंज पुलिस की लापरवाही से हुई घटना
पुलिस अधीक्षक एस आनंद के आदेशों को मातहत कितना पालन कर रहे हैं, इसकी बानगी हर दिन देखने को मिल रही है। अभी भुभुआर में ग्रामीणों ने सिपाही को पीटकर पर्स और पिस्टल छीन ली थी। इसके बाद भी पृथ्वीगंज पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी लापरवाह बने हुए हैं। पुलिसकर्मी यदि भुइदहा व भुभुआर की ओर गश्त पर होते तो शायद घटना न घटती।
विज्ञापन



तमंचे के साथ एक को दबोचा
संडवाचंद्रिका। गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। अंतू पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्त के दौरान तेजगढ़ सई नदी पुल के करीब वाहन चेकिंग करते समय बाइक सवार को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए पवन कुमार पांडेय उर्फ भोले निवासी फौपुर बुजुर्ग संग्रामपुर अमेठी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें