फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 44 के पार, पश्चिमी हवाओं ने बरपाया कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा 44 के पार, पश्चिमी हवाओं ने बरपाया कहर
विज्ञापन

पंखे-कूलर फेल, न घर में सुकून न बाहर, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बुधवार को दिनभर पश्चिमी हवाओं का कहर जारी रहा। तल्ख धूप भी सितम ढा रही थी। बाहर निकलते ही तल्ख धूप शरीर को चुभने लगती। लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल रहा। पंखे व कूलर फेल सब फेल रहे। शहर से लेकर गांव तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी 44 के पार रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को सुबह 8 बजे से ही गर्मी का कहर शुरू हो गया। सूर्य किरणों का असर तेज था। सुबह 9 बजे के बाद धूप सहन नहीं हो रही थी। इस बीच पश्चिमी हवाएं भी रफ्तार भरने लगीं। सुबह 10 बजे के बाद पश्चिमी हवाएं लू में तब्दील हो गईं। आसमान से आग बरसती रही। दोपहर 12 बजे के बाद शहर के अंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, बाबागंज, भंगवाचुंगी, स्टेशन रोड, रोडवेज बस अड्डा सहित प्रमुख स्थानों पर सन्नाटा पसर गया। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नहीं रही। इक्का-दुक्का ग्राहक दुकानों पर दिखे। गलियों में सन्नाटा रहा। शहरी घरों में दुबके रहे। राहगीर लू व धूप से बचने का जतन करते रहे। लोग दुकान, छप्पर का सहारा लेते रहे। गर्मी इतनी प्रचंड थी कि पंखे व कूलर सब बेकार हो गए। बाहर लू का कहर भी जारी रहा। लोग पसीने से बेहाल दिखे। तपिश व गर्मी से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ था। शाम करीब छह बजे के बाद बाजारों में चहल-पहल शुरू हुई। हालांकि गर्मी का कहर जारी रहा।
विज्ञापन

इनसेट---------------
लू लगने से किसान की मौत
कटरागुलाब सिंह। मौसमी फल बेचने जा रहे किसान की रास्ते में लू लगने से मौत हो गई। कटरागुलाब सिंह बाजार निवासी मानिकचंद्र अग्रहरि (60) सब्जी और फल की खेती करते थे। बुधवार को वह मौसमी फल बेचने के लिए प्रयागराज मंडी जा रहे थे। रास्ते में लू लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बोलेरो की आमने- सामने भिड़ंत, दो घायल
रानीगंज। बारातियों से भरी बोलेरो की वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार विजयकांत (40) पुत्र हीरालाल निवासी सुल्तानपुर व दिनेश यादव (35) पुत्र गया प्रसाद निवासी बोर्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी रानीगंज में भर्ती कराया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें