फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के खुलासे के करीब पहुंची रानीगंज पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के खुलासे के करीब पहुंची रानीगंज पुलिस
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर पेट्रोलपंप के मैनेजर से बदमाशों ने लूटे थे 65 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। दो दिन पहले वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर पेट्रोल पंप मैनेजर से 65 हजार लूट के मामले में पुलिस बदमाशों तक पहुंच चुकी है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस लूटी गई रकम बरामद करने का प्रयास कर रही है।
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर फतनपुर के रामापुर स्थित आलोक फीलिंग स्टेशन के मैनेजर मोइद भाटी एसबीआई बैंक रानीगंज शाखा में 65 हजार रुपये जमा करने जा रहे थे। चिरकुट्टी से मीरपुर के बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर तमंचे के बल रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद सक्रिय पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसपी एस आनंद ने स्वॉट टीम, सर्विलांस टीम के साथ रानीगंज पुलिस को लगाया है। मोबाइल बीटीएस से भी छानबीन की जा रही है। घटना के बाद सक्रिय हुई रानीगंज पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद कोई सुराग न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। मंगलवार की देर रात पुलिस ने इलाहाबाद व स्थानीय क्षेत्र से दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि वह वारदात के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। लूटी गई धनराशि बरामद किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उलाहना देने गई महिला को दबंगों ने पीटा
बीचबचाव करने पहुंची बहन को पीटकर फाड़े कपड़े
शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। उलाहना देने गई महिला की दबंगों ने सरेआम पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पहुंची उसकी मां और बहन को भी पीटकर घायल कर दिया। बहन के कपड़े फाड़ दिए। युवकों की दबंगई देख गांव के लोग स्तब्ध रह गए। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के सिंधौर गांव निवासी राजकली पत्नी स्व. हीरालाल सरोज की बेटी अनीता की शादी लालगंज में हुई है। अनीता अपने पति मनोज के साथ मायके आई थी। पड़ोस का राजाराम पांडेय जेठवारा थाने में होमगार्ड है। राजकली का आरोप है कि उसकी बेटी को होमगार्ड के बेटे अपने मजदूर के साथ साजिश कर भगा दिए थे। उसी बात की उलाहना देने वह अपने बेटी अनीता, निशा और दामाद के साथ राजाराम के घर गई थी। जब उसने अपनी बात राजाराम से कही तो उसका बेटा अन्नू और सोनू आगबबूला हो गए। उसने अनीता को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बेटी को बचाने दौड़ी मां राजकली की भी बेरहमी से पिटाई कर दी। विरोध करने पर दामाद मनोज को भी पीट दिया और बहन निशा की पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। महिलाओं की चीखपुकार सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर उनकी जान बचाई। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने घायलों को एंबुलेंस से लक्ष्मणपुर सीएचसी भेजा। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने राजकली और अनीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजकली की शिकायत के बाद जेठवारा पुलिस ने अन्नू और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, राजाराम का आरोप है कि राजकली व उसकी बेटियां मारपीट करने के लिए उसके घर आई थीं। राजाराम ने भी पुलिस से शिकायत की है।
लेखपाल संघ का धरना-प्रदर्शन जारी
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का सदर तहसील मूं बुधवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहा। स्थानीय समस्याओं को लेकर लेखपाल ने विरोध जताया। इस मौके पर हरिश्चंद्र चौरसिया, रामचंद्र पांडेय, ऐनुल हसन, दूधनाथ गौतम, रविशंकर ओझा, श्यामनारायण तिवारी, सचिन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

आग से तीन घरों की गृहस्थी के सामान जले
उदयपुर/अजगरा। उदयपुर थाना क्षेत्र के दूबे का पुरवा निवासी मो. शरीफ के छप्परनुमा घर में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। यह देख आसपास लोग शोर मचाने लगे। पड़ोसी रहीम और मुख्तार का छप्पर भी आग की चपेट में आकर जलने लगा। वहीं सहाबुद्दीन, जमाल, अजीज व बबलू के घर को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। उधर, अजगरा क्षेत्र के तेलियाही निवासी हरिराम यादव के छप्पर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें