फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधानसभा में भी भाजपा की एकतरफा जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधानसभा में भी भाजपा की एकतरफा जीत
विज्ञापन

कोसों दूर रहे गठबंधन, कांग्रेस और जनसत्ता दल के प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की। यहां भाजपा प्रत्याशी से मुकाबला तो दूर दूसरे प्रत्याशी आसपास भी नजर नहीं आए। भाजपा के आगे सभी उम्मीदवारों की मेहनत बेकार हो गई।
विज्ञापन

सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को 91490 वोट मिले। जबकि बसपा प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी को 69683 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस की प्रत्याशी राजकुमारी रत्ना सिंह को यहां भी झटका लगा। उन्हें सिर्फ 6884 वोट ही मिले। सदर विधानसभा के मतदाताओं ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया। जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियका गांधी ने सदर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया था। चुनाव परिणाम ने साफ कर दिया कि यहां के मतदाताओं पर प्रियंका गांधी को कोई असर नहीं हुआ। राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल के उम्मीदवार अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी को भी सदर विधानसभा क्षेत्र से निराशा ही हाथ लगी। उन्हें सिर्फ 8929 वोट ही मिल सके। जबकि गोपालजी ने चुनाव प्रचार के दौरान सदर विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त जनसंपर्क किया था। खुद राजाभैया ने भी यहां रोड शो कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया था, लेकिन उनकी मेहनत भी काम न आई और भाजपा यहां पूरी तरह हावी रही। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-अद प्रत्याशी को 89721 वोट मिले थे। इस बार यहां भाजपा का वोट बढ़ा है। बसपा को 47394 वोट मिले थे, जबकि सपा को 16044 वोट मिले थे। कांग्रेस को 12256 मत हासिल हुए थे। सपा-बसपा गठबंधन को यहां पिछले बार के वोटों के जोड़ के बराबर ही मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें