फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को सडक़ पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को सडक़ पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

कुंडा। पुरानी रंजिश में युवक को दबंगों ने बीच बजार में सडक़ पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित युवक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कस्बे के मलियन टोला निवासी अंकित साहू ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार की दोपहर वह मुख्तारिया मस्जिद के सामने एक मोबाइल की दुकान पर बैठा था। तभी बाइक से छह लोग पहुंचे और उसे पीटना शुरू कर दिया। जब वह जान बचाकर भागा तो दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आसपास के लोगों के दौडने पर हमलावर भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में लगाई आग, कई पेड़ जले
कुंडा। पुरानी रंजिश में दबंगों ने बाग और खेत में आग लगा दी। इससे बाग के कई पेड़ जल गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी मोहम्मद कयूम के आम की बाग और खेत में गांव के दबंगों ने आग लगा दी। इससे कई पेड़ जल गए। मोहम्मद कयूम कुछ काम से मुंबई गया था। जब उसे घटना की जानकारी हुई तो वह मुंबई से घर पहुंचा। बाग देखकर स्तब्ध रह गया। उसने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें