फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बच्चों की टक्कर लेने में फेल हुए शहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्र--114
विज्ञापन

गांव के बच्चों की टक्कर लेने में फेल हुए शहरी
जिले के टॉपरों की सूची में गांव के अधिकांश छात्र-छात्राएं शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में गांव के बच्चों से टक्कर लेने में शहरी पीछे रह गए। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉपटेन सूची में गांव के बच्चे ही आगे रहे हैं। शहर के नामी-गिरामी कॉलेजों के संचालक अपने स्कूल का नाम खोजते ही रह गए। हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में आठ नंबर तक बालिकाएं ही शामिल हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे को लेकर शहर के नामी-गिरामी कॉलेजों के प्रिंसिपल यह आस लगाए बैठे थे कि इस वर्ष उनके कॉलेज के विद्यार्थी जिले में टाप करेंगे। शनिवार को परिणाम आने पर वह यह जानना चाह रहे थे कि किस स्कूल के बच्चे ने जिले में टॉप किया है। मगर थोड़ी देर बाद जब टॉपटेन परीक्षार्थियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तो उसे देखकर उनका पसीना सूख गया। हाईस्कूल में तुलसी इंटर कालेज जमेठी की छात्रा मुस्कान मोदनवाल 557 प्रथम, कृपालु बालिका इंटर कालेज की छात्रा दिया पांडेय 556 को दूसरा स्थान और मार्डन साइंस इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियांशी त्रिपाठी 552 तीसरे स्थान पर रही। जबकि इंटरमीडिएट में सांगीपुर स्थित चंद्रशेखर मिश्र इंटरमीडिएट कालेज लखनपुरसूर के सिद्धांत मिश्र 452 अंक पाकर प्रथम, सिद्धार्थ मिश्र 445 अंक पाकर दूसरे और एमवीएस इंटर कालेज लालगंज का छात्र आशीष यादव 438 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


चित्र--112
बाबा के हौसले से पौत्र ने छुआ आसमान
हाईस्कूल टॉपटेन की सूची में नवें स्थान पर है शाश्वत त्रिपाठी
अंथोनी इंटरकालेज में मिला दूसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गांव में रहकर पढ़ाई करने वाले शाश्वत त्रिपाठी में शहर में रहकर संत अंथोनी इंटर कॉलेज में पढ़ाई प्रारंभ की तो उसे शुरुआत के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मगर बाबा देवी प्रसाद त्रिपाठी का हौसला मिलते ही पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना प्रारंभ किया और शनिवार को आए परिणाम में हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में शाश्वत नवां स्थान मिलने के साथ ही कालेज में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जिले के पट्टी इलाके के फतेहपुर (भरोखन) निवासी निशाकांत त्रिपाठी का बेटा शाश्वत ने शहर में के अंथोनी इंटर कॉलेज में आकर पढ़ाई करना प्रारंभ किया। सेवानिवृत्त शिक्षक और शाश्वत के बाबा देवी प्रसाद त्रिपाठी ने हौसला बढ़ाते हुए कठिनाइयों के बीच संघर्ष करने का हौसला दिया। कालेज की छात्रा रीतिका सिंह 545 अंक हासिल कर कालेज की टॉपर बनी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें