फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गेहूं की 30 बीघे फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-
आग से गेहूं की 30 बीघा फसल जलकर राख
तेज हवा के झोंके से भड़की आग बस्ती की ओर पहुंची
सूचना के बाद भी फायरब्रिगेड कर्मी नहीं पहुंचे मौके पर, ग्रामीणों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं में करीब तीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के झोंके के चलते आग की लपटें बस्ती की ओर भी पहुंची। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए सूचना के बाद भी फायरब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया।
हमारे मंगरौरा संवादाता के मुताबिक क्षेत्र के कंसापट्टी गांव में शनिवार की शाम अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाने में कामयाब होते। इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की फसलों को भी अपने आगोश में ले लिया। गांव के गिरीश वर्मा पुत्र गंगादीन , विजय वर्मा पुत्र झगड़ू, राम प्रसाद, अंबिका, रामशंकर, राम औतार, नजीर, सोमई, बरकत, राम अधार वर्मा, छेदीलाल चौहान और साधू के खेत में खड़ी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। सूचना के बाद भी मौके पर फायरब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची। तेज हवा के चलते आग फैलते हुए बस्ती की ओर बढ़ने लगी। यह देख ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला। पंपिगसेट चलाकर आग को काबू में करने लगे। शैलेश वर्मा के रिहायशी मकान तक आग की लपटें पहुंच गईं लेकिन लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। शैलेश के छप्पर जल गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। राजस्व विभाग व फायरब्रिगेड के रवैये को लेकर लोगों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन

कोहड़ौर संवाददाता के अनुसार धरौली मधुपुर में शनिवार को शार्ट सर्किट से लगी आग से राजाराम व राम निहोर पुत्र पांचू के खेत में आग लग गई। आग ने गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। खेत के पास खड़े ट्रक में भी आग लग गई। गांव वालों ने किसी तरह ट्रक में लगी आग को बुझाया। हालांकि तब तक ट्रक का टायर समेत अन्य सामान जल गया था। सुजानगंज में शुक्रवार की रात निर्मला पत्नी हरिलाल वर्मा की दुकान में आग लग गई। जिससे उसका सारा सामान जलकर राख हो गया। निर्मला उसी के सहारे अपने परिवार का गुजर बसर किया करती थी। उसका पति परदेश में रहता है।
इनसेट-------
जान पर खेल गई निर्मला
मकूनपुर। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर रोड पर सुजानगढ़ निवासी निर्मला ने अपने घर के सामने छप्पर में चाय पान के साथ बिसातखाने की दुकान खोल रखी है। आग लगने के बाद वह अपनी सास व बच्चें को घसीटकर घर से बाहर निकाला। जिससे सभी की जान बच गई। केवल दुकान का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

इनसेट------
खून-पसीने की कमाई राख देख बिलखती रहीं महिलाएं
खून पसीने की कमाई पल भर में राख होती देख हर कोई रोता बिलखता रहा। जब फसलकर पककर तैयार हुई और लोग उसकी कटाई करने लगे तो आग ने उनके मुंह को आ चुके निवाले को छीन लिया। कंसापट्टी में भीषण आग से बर्बाद हुए किसान रोते बिलखते रहे। पल भर में राख के ढेर में तब्दील हो चुकी फसल को समेटा भी तो नहीं जा रहा था। महिलाएं रोती बिलखती रहीं। हर कोई यही कहता नजर आया कि बड़ी मेहनत से गेहूं की फसल तैयार हुई थी लेकिन ईश्वर को यहीं मंजूर था। गेहूं की पैदावार से साल भर लोगों को बाहर से अनाज नहीं खरीदना पड़ता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें