फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के 43 पंखे खराब, गर्मी से मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शोपीस बने जिला अस्पताल के 43 पंखे, मरीज परेशान
आए दिन हो रहा हंगामा, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल में लगे 43 पंखे शोपीस बनकर रह गए हैं। गर्मी से मरीज और तीमारदार परेशान हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन इस समस्या का नजरअंदाज कर रहा है। जिला अस्पताल में 43 पंखे पिछले साल खराब हो गए थे। सर्दी शुरू होने के बाद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब फिर से गर्मी पड़नी शुरू हो गई है, मगर अभी तक पंखे तैयार नहीं हो सके हैं। ऐसे में जिला अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। ओपीडी में लाइन में लगे मरीज पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं। डॉक्टर भी गर्मी से परेशान हो रहे हैँ। यहीं हाल वार्ड का भी है। इमरजेंसी, सर्जिकल महिला, मेडिकल और चिल्ड्रेन वार्ड के साथ पेइंग वार्ड और ओटी के बाहर मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के बैठने के लिए बने बरामदे में लगे पंखे खराब हैं।

सेटिंग वाले ठेकेदार का इंतजार
खराब पड़े पंखों करी मरम्मत के लिए सेटिंग वाले ठेकेदारों को इंतजार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानी जाए तो अस्पताल के इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारियों ने पखवारे भर पहले ही खराब पड़े पंखों की मरम्मत के लिए लिखा पढ़ी की थी। अभी तक इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं पड़ रहा है। इस बारे में सीएमएस से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के लिए मेडिकल वार्ड के मरीज परेशान
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। जिला अस्पताल का मेडिकल व चिल्ड्रेन वार्ड दूसरे तल पर है। मरीजों का कहना है कि बीते चार दिनों से मेडिकल और चिल्ड्रेन वार्ड के शौचालय और वाटर कूलर में पानी नहीं आ रहा है। इससे जहां लोगों को पीने के लिए पानी नहीं पा रहा है तो वहीं लोगों को शौचालय के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें