फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों खंगाली गई सीसीटीवी, नहीं दिखे हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

घंटों खंगाली गई सीसीटीवी, नहीं दिखे हमलावर
सदर विधायक के भतीजे पर हुए हमले में पुलिस को नहीं मिली तहरीर
आवास के आसपास रहने वाले दुकानदारों को भी नहीं लगी घटना की भनक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सदर विधायक के भतीजे के ऊपर हमला करने वाले हमलावरों की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस का कई घंटे तक पसीना बहाना भी बेनतीजा रहा। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। विधायक के आवास के करीब रहने वाले दुकानदारों को भी घटना की भनक तक नहीं लगी।
नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज निवासी संगमलाल गुप्ता अपना दल एस से सदर विधायक हैं। उनके भाई रामकुमार के बेटे आर्यन पर सोमवार की रात घर में घुसकर कुछ लोगों ने हमला बोला था। उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। इस मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। मामला सत्ता पक्ष के विधायक से जुड़ा होने व कई बार विधायक को धमकी मिलने के कारण पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। आधी रात तक पुलिस घटना की हकीकत खंगालने में जुटी रही। घटना के पहले दो घंटे की गतिविधियों को सीसीटीवी में पुलिस खंगालती रही, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। आसपास के दुकानदारों व मकान में रहने वाले लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कोई सच्चाई सामने नहीं आ सकी। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। घटना कहां हुई, यह कोई बता नहीं रहा है। फिलहाल ऐसे संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। जिससे आर्यन का पहले कोई विवाद रहा हो।
विज्ञापन

फोटो-
हाइवे पर जाम लगाने वाले प्रदर्शनकारियों ने सैनिक को पीटा, तोड़ी बाइक
पुलिस की मौजूदगी में उग्र हुए प्रदर्शनकारी, निकाली थी शहर में रैली
दरोगा पर भडक़ा फौजी, हमलावरों के खिलाफ दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने व हाइवे पर जाम लगाने वाले प्रदर्शनकारियों ने फौजी को पीट दिया। उसकी बाइक भी तोड़ दी। पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे दरोगा को फौजी ने सरेआम लताड़ लगा दी। घायल फौजी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग के लिए कोतवाली में डटा रहा।
मांगों को लेकर मंगलवार को बहुजन मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहर में जूलूस निकाला था। जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारी जगह-जगह रोड जाम कर देते थे। बवाल की आशंका को देखते हुए पहले से पुलिसकर्मी जुलूस के आगे पीछे चल रहे थे। भंगवाचुंगी के पास प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया। तभी भुपियामऊ की ओर जा रहे फौजी निशांक शेखर त्रिपाठी (23) पुत्र सिद्धार्थ शेखर त्रिपाठी को लोगों ने रोक लिया। जिसे लेकर प्रदर्शनकारियों और फौजी के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते प्रदर्शनकारी फौजी पर डंडे से हमला कर दिए। जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद हंगामा होने लगा। घटना के समय भले ही पुलिस मौजूद थी, लेकिन वह तमाशबीन बनी रही। मौके पर पहुंचे दरोगा को फौजी ने फटकार लगाई। बवाल की खबर पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हमलावर प्रदर्शनकारी जा चुके थे। इस मामले में निशांक शेखर ने पुलिस को बहुजन मुक्ति मोर्चा के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
इनसेट-----
हाइवे पर लग गया जाम
प्रदर्शकारियों द्वारा फौजी की पिटाई करने के बाद हाइवे पर जाम लग गया। निशांक की पिटाई की खबर सुनकर कुछ देर पहले घर पहुंचे बाबा राम किशोर भी वापस लौट आए। घटना के कारण करीब पंद्रह मिनट तक जाम लगा रहा। बाबा राम किशोर ने बताया कि निशांक एक माह की छुट्टी लेकर घर आया है। वह असम में तैनात है।
बाइक की चपेट में आने से मोर की मौत
गौरा। बाइक की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। कमासिन कनेरा मार्ग पर मंगलवार की शाम एक बाइक की चपेट में मोर आ गया। कुछ ही देर में मोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मोर के शव को कब्जे में लेकर चली गई।
पुलिस को देख भाग निकले जुआरी
गौरा। जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने दौड़ाया। मौका पाकर जुआरी भाग निकले। फतनपुर थाना क्षेत्र के रहेटुआ परसरामपुर में जुआ होने की खबर पर पुलिस मंगलवार की शाम आ धमकी। पुलिस को देख जुआरी बाइक छोड़ भाग निकले। पुलिस बाइक कब्जे में लेकर थाने पर चली गई।
दबंगई करने वाले का शंाति भंग में चालान
संडवाचंद्रिका। रास्ते में रोककर लोगों से दबंगई करने वाले को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार के पास से सोमवार की रात शुकुलपुर निवासी विनोद शुक्ला को अंतू पुलिस उठा ले गई। मंगलवार को उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। एसओ अंतू ने बताया कि विनोद लोगों ने जबरन मारपीट व दबंगई करता था।
सेक्रेटरी ने प्रधानपति पर लगाया अभद्रता व रजिस्टर फाडने का आरोप
बीरापुर। परिवार रजिस्टर की नकल मांगने को लेकर हुए विवाद में सेक्रेटरी ने प्रधानपति पर अभद्रता व रजिस्टर फाडने का आरोप लगाया है। विकासखंड गौरा में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी शीला यादव का आरोप है कि नौड़ेरा के प्रधानपति दशरथ सोनी मंगलवार को कार्यालय में आकर दूसरे गंाव के व्यक्ति के परिवार रजिस्टर की नकल मांगने लगा। न देने पर अभद्रता करते हुए रजिस्टर फाड़ दिया। इस बात की शिकायत सेक्रेटरी ने पुलिस से की। प्रधानपति दशरथ सोनी ने बताया कि वह नकल मांगने गए थे। सेक्रेटरी रुपये की मांग कर रही थी। अभ्रदता व रजिस्टर फाडने का आरोप गलत है। एसओ फतनपुर ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
उड़ैयाडीह। कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चंदुआपट्टी निवासी रमेश पाठक (27) बाइक से घर की ओर आ रहे थे। रास्ते में कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे रमेश बाइक लेकर गड्ढे में चले गए। बाइक पर बैठी सरिता (32) व तीन माह का बच्चा भी घायल हो गया। सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें