फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से जमे पुलिसकर्मियों पर चलेगा आयोग का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सालों से जमे पुलिसकर्मियों पर चलेगा आयोग का डंडा
विज्ञापन

तीन साल से तैनात निरीक्षक व दरोगा से मांगा जा रहा आवेदन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों की कवायद में जुटे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में कई सालों से तैनात पुलिसकर्मियों पर जल्द ही चुनाव आयोग का डंडा चलेगा। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही अब ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है जो कई सालों से जमे हुए हैं। उन्हें चिह्नित करने के साथ ही स्थानांतरण के लिए विकल्प वाले जनपदों के नाम भी मांगे जा रहे हैं।
जिले में कई साल से पुलिसकर्मी तैनात हैं। इंस्पेक्टर, दरोगा से लेकर सिपाही तक थानों व पुलिस चौकियों में ड्यूटी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही अफसरों ने अभी से ही कवायद शुरू कर दी है। चुनाव आयोग की मंशा को देखते हुए शासन स्तर से पहले ही तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जिले में तीन साल से जिले में तैनात इंस्पेक्टर व दरोगा की सूची मांगी गई है। किन-किन थानों व सर्किल में वे तैनात रह चुके हैं। सिपाही भी कितने सालों से कौन-कौन से थाने या कोतवाली में तैनात रहे हैं। पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करने के बाद इंस्पेक्टर व दरोगा से आवेदन पत्र भी भराया जा रहा है। यदि उनका स्थानांतरण गैरजनपद होता है तो उनकी मनपसंद जिले में पोस्टिंग हो सके। इसके लिए सालों से जमे पुलिसकर्मियों से पोस्टिंग वाला विकल्प भी मांगा जा रहा है। जिले में करीब 13 इंस्पेक्टर व 27 दरोगा तीन साल से अधिक समय से तैनात हैं। विधानसभा चुनाव की कवायद के पहले हुए स्थानांतरण में इंस्पेक्टर और दरोगा स्थानांतरित होकर आए थे। अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अधिकारी अभी से ही स्तर पर कागजी कोरम पूरा कर रहे हैं ताकि ऐन वक्त पर कोई समस्या न पैदा हो सके। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि चुनाव के दृष्टिगत शासन के निर्देशों का पालन हो रहा है। तीन साल से अधिक समय से तैनात पुलिसकर्मियों की सूची बन रही है।
विज्ञापन

इनसेट------
बदली जाएगी सर्किल
एक ही सर्किल में काफी दिनों से तैनात इंस्पेक्टर व दरोगा की सर्किल भी बदली जाएगी। चुनाव आयोग की मंशा को देखते हुए अभी से ही इंस्पेक्टर, दरोगा व पुलिसकर्मियों की सर्किल बदलने की भी तैयारी की कवायद शुरू हो गई है।


घटनाएं रोकने में नाकाम संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष हुए पैदल
दरोगा व पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र भी बदले
प्रतापगढ़। घटनाएं रोक पाने में नाकाम संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक ने पैदल कर दिया। दरोगा व पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए एसपी ने साफ किया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने अपराधों को रोकने में नाकाम थानाध्यक्ष दीपक कुमार को पैदल करते हुए आईजीआरएस का प्रभारी बनाया है। देवसरा एसओ राकेश कुमार को संग्रामगढ़ का थानाध्यक्ष की कमान सौंपी है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक प्रवीण कुशवाहा को देवसरा थानाध्यक्ष बनाया है। जेल चौकी प्रभारी बनाए गए विजय बहादुर सिंह को लवाना चौकी प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात अमित सिंह का जेल चौकी प्रभारी बनाया गया है। मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार सिंह को शनिदेव धाम चौकी पर तैनाती मिली है। इसके अलावा पांच पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें