फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालयों को तलाशना अब होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर में सिर्फ छह सार्वजनिक शौचालय हैं। जो हैं भी वह जर्जर हैं। शासन के निर्देश पर अब लोगों को सार्वजनिक शौचालयों की जानकारी मोबाइल पर देने की तैयारी में पालिका प्रशासन जुट गया है। स्वच्छ भारत टॉयलेट लोकेटर एप से लोगों को सार्वजनिक शौचालयों की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत खुले में शौच पर रोक लगाने के लिए अब नई पहल की जा रही है। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गई नई गाइड लाइन के तहत निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों के सार्वजनिक शौचालयों की वास्तविक स्थिति का सर्वे कर उनकी इमेज को गूगल मैप पर अपलोड कराना होगा। एप से कोई भी व्यक्ति शौचालय की स्थिति की जानकारी कर सकेगा। अपलोड की गई इमेज में स्थान के साथ उस मार्ग की भी पूरी जानकारी देनी होगी। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कोई भी व्यक्ति स्वच्छ भारत टॉयलेट लोकेटर एप की मदद से अपने मोबाइल फोन पर ही अपने निकाय के सबसे नजदीक शौचालय की स्थिति और दूरी की जानकारी हासिल कर सकेगा।

इमेज अपलोडिंग की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही एप पूरी तरह से काम करेगा। गौर करने वाली बात यह है कि शहर में कुल 6 सार्वजनिक शौचालय हैं। इनमें सिर्फ एक नगर पालिका का है। शेष का संचालन नेडा की तरफ से किया जाता है। सार्वजनिक शौचालयों की हालत दयनीय है। वहीं ईओ नगर पालिका अवधेश यादव का कहना है कि शहर में सार्वजनिक शौचालयों का नक्शा गूगल मैप पर अपलोड करने के लिए शासन से आदेश मिला है। नए पब्लिक टॉयलेट के लिए टेंडर निकाला गया है। इसके लिए तैयारियों शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें