फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर लगा दिया बिजली का खंभा

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वारा। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते छह गांवों में 250 लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। दरअसल यहां पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर बिजली का खंभा लगा दिया गया है। इससे चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


संडवा चंद्रिका विकास खंड के पेयजल समूह योजना बालापुर से क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। दो माह पूर्व बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रामदेव का पुरवा गांव में पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर उसी के ऊपर बिजली का खंभा लगा दिया। इससे रायचंद्रपुर, रामदेवपुर, गौराडांड, मकईपुर, दांदूपुर और त्रिलोकपुर विसई गांव के लगभग 250 उपभोक्ताओं के घर जलापूर्ति ठप हो गई। जल निगम के अधिशाषी अभियंता राजेश खरे ने बताया कि बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है, मगर अभी तक खंभा हटाने के लिए कोई पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें