फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्मार्ट मीटर वाले 15 हजार घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया बिल का भुगतान नहीं करने पर जिले में स्मार्ट मीटर वाले 15 हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई है। विद्युत निगम के अफसरों ने बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के घरों में अभियान चलाकर चेकिंग शुरू की है। स्मार्ट मीटर से बाईपास कर बिजली जलाने पर 111 उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद के करीब 5.81 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब एक लाख उपभोक्ताओं के घरों में निगम ने 2025 में स्मार्ट मीटर लगवाया। 13 मार्च से निगम ने स्मार्ट मीटर को प्रीपेड कर दिया। इसके बाद बकाया बिल का भुगतान नहीं होने पर लखनऊ स्थित निगम मुख्यालय से कर्मचारी बिजली आपूर्ति को बंद कर रहे हैं। आपूर्ति बंद होने के बाद मीटर को रिचार्ज नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के घर निगम अफसर पहुंचकर चेकिंग भी कर रहे हैं। चोरी से बिजली का प्रयोग करने वालों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है।
भुगतान के घंटों के बाद शुरू हो रही आपूर्ति
अष्टभुजा नगर निवासी रमेश मोदनवाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर प्रीपेड होने के बाद करीब पांच हजार रुपये बिल बकाया था। जिस कारण अचानक विद्युत आपूर्ति रोक दी गई। करीब 15 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। भुगतान के कई घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई। मीराभवन निवासी शिवम ने बताया कि आपूर्ति ठप होने के बाद बिल जमा किया तो दो दिन बाद बिजली शुरू की गई।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने किया बकाया बिल का भुगतान

प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील में बृहस्पतिवार को अवकाश के बावजूद विद्युत निगम के निर्देश पर बकाया बिल जमा करने के लिए कैश काउंटर खुला रहा। एक्सईएन राजेंद्र यादव ने बताया उपभोक्ताओं ने 12.41 लाख रुपये बकाया बिल का भुगतान किया। संवाद
विज्ञापन

वर्जन

अभी तक 15 हजार उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति रोकी गई है। 111 उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। - छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें