फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव रंजिश में दो पक्षों में चली गोलियां, हुई बमबाजी

विज्ञापन
रानीगंज के दहेरकला में दो पक्षों में मारपीट फायरिंग के बाद टूटी बाइक देखते एसपी सतपाल अंतिल। संव? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रानीगंज इलाके के दहेरकला गांव में मंगलवार सुबह पंचायत चुनाव की रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान फायरिंग और बमबाजी हुई। करीब 15 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से दोनों पक्षों से वार्ड ब्वॉय समेत तीन लोग घायल हो गए। मारपीट में एक वृद्ध को गंभीर चोटें आईं। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोली लगने से घायल एक युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। घटना के बाद एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेरकला गांव में पंचायत चुनाव के बाद से ही दो पक्षों में तनातनी चल रही थी। मंगलवार की सुबह गांव निवासी रानीगंज ट्रामा सेंटर में तैनात वार्ड ब्वॉय अभिषेक मिश्रा उर्फ नन्काई (32) ड्यूटी के लिए घर से निकला। दहेर कला में क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवनारायण सिंह के चचेरे भाई रणजीत सिंह उर्फ राजू के घर के सामने पहुंचने पर वह रुक गया। रणजीत सिंह का आरोप है कि वह गालीगलौज करने लगा। जिसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया। कुछ लोगों ने वार्ड ब्वॉय अभिषेक को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटकर उसका पैर तोड़ डाला।
इसकी जानकारी होने पर अभिषेक पक्ष से बड़ी संख्या में लोग रणजीत के घर पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन उनके कदम रुक गए। दोनों पक्षों के बीच बमबाजी व फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 राउंड गोलियां चलीं। फायरिंग के दौरान वार्ड ब्वॉय अभिषेक को हाथ व उसके पक्ष के मनोज दुबे (27) के सीने में गोली लग गई। जबकि दूसरे पक्ष के भानू सिंह (45) के पैर में गोली लगी। मारपीट में ननिहाल में रहने वाले हिमांशु सिंह (18), अनिरुद्ध बहादुर (80) व आशा सिंह (45) घायल हो गईं। आननफानन मनोज को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया।
हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। गोली लगने से घायल अभिषेक व भानू सिंह को पहले सीएचसी ले जाया गया। बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उधर, मारपीट में घायल अनिरुद्घ की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की। बमबाजी से क्षतिग्रस्त रणजीत के घर को देखा। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वृद्ध की मौत का कारण पता चल सकेगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रानीगंज के दहेरकला में दो पक्षों में मारपीट फायरिंग में गोली लगने से घायल का मेडिकल कालेज में इला- फोटो : PRATAPGARH

मृत अनिरूद्ध सिंह। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज के दहेरकला में दो पक्षों में मारपीट फायरिंग में घायल हिमांशु सिंह। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज के दहेरकला में गोली लगने से घायल युवक अभिषेक। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज के दहेरकला में गोली लगने से घायल युवक मनोज दुबे। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें