फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर रेल मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने अभियंता दफ्तर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

अभियंता दफ्तर पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रेल कर्मचारियों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन प्रतापगढ़ ब्रांच ने गुरुवार को सहायक मंडलीय अभियंता दफ्तर में धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें सैकड़ों कर्मियों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के सहायक मंडल मंत्री डीएन मिश्रा ने कहा कि सरकार रेलकर्मियों की मांगों को दबाना चाहती है। लेकिन यूनियन ऐसा होने नहीं देगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जाएगा। ब्रांच अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। सरकार ने हमसे वह लाठी छीन ली है। पेंशन हमारा हक है, उसको लेकर रहेंगे। इसके लिए आंदोलन करना पड़ा तो पीछे नहीं रहेंगे। सेक्रेटरी प्रयाग राजेश मिश्रा, धर्मेंद्र दूबे, उपाध्यक्ष वीके तिवारी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का हित नहीं चाहती है। अगर ऐसा होता तो पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई होती। वक्ताओं ने ट्रैकमैन और गेटमैनों का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। सभा के बाद मांगों का पत्र सहायक अभियंता को सौंपा गया। सभा का संचालन अफजल खान ने किया। सभा को श्रीकांत त्रिपाठी, जितेंद्र पांडेय और प्रदीप शर्मा ने भी संबोधित किया।
फोटो----
जंगल में लगी आग, फसल जली
राजगढ़। संदिग्ध दशा में जंगल में आग लग गई। इससे बगल स्थित गेहूं की फसल भी जलने लगी। शोर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के श्रीनाथपुर निवासी प्रेम मिश्र के खेत के बगल जंगल है। जंगल में लगभग पांच बीघा में सरपत व हरे पेड़ हैं। गुरुवार को संदिग्ध दशा में आग लग गई। इससे सरपत और पेड़ जलकर राख हो गए। पूरे जंगल को आग अपने गिरफ्त में ले लिया। आग से प्रेम मिश्र की गेहूं की फसल भी जल गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
शार्टसर्किट से लगी आग, घर जला
देल्हूपुर-वीरापुर। शार्टशर्किट से लगी आग से एक गरीब विधवा का घर जल गया। शिवगढ़ विकास खंड के पवारपुर निवासी कमरुल निशा ने घटना के बाद खुले में रहने को मजबूर हो गई है। उधर, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर अठगवां गांव में संदिग्ध दशा में आग लग गई। इससे तीन लोगों के छप्पर व गृहस्थी के सामान जल गए।
बैंक का सर्वर फेल, ग्राहक परेशान
देल्हूपुर। स्थानीय बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा में लगभग 20 दिनों से सर्वर फेल है। इससे ग्राहक लेनदेन नहीं कर पा रहे हैं। आए दिन उन्हें बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सांड़ के हमले से रिटायर्ड शिक्षक घायल
मकूनपुर। सांड़ के हमले से रिटायर्ड शिक्षक घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। कोहड़ोर थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामबहादुर तिवारी को सुबह सांड़ ने मार दिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें