सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे बाबा साहेब
जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जंयती
जगह-जगह हुए कार्यक्रम, निकले जुलूस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
राजनीतिक दलों, संगठनों के साथ सरकारी कार्यालयों में भी मनी जयंती
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों में समारोह का आयेाजन हुआ। शहर से गांव तक जगह-जगह विविध कार्यक्रम हुए। जुलूस निकालकर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृ तित्व पर प्रकाश डाला।
बाबागंज स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र की अध्यक्षता में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब जीवनभर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे। श्रमिकों, किसानों एवं महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। उन्होंने देश को एक नई दिशा प्रदान की। हम सभी को उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। जिला महामंत्री अशोक मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने डा. अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ घोषित कर उनका सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर राजेश सिंह, रामसुमेर पासी, शिवशंकर सिंह, राकेश सिंह, रवींद्र पटेल, राजकुमार पाल, अंशुमान सिंह, मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे। अंबेडकर सेवा समिति द्वारा डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती करनपुर स्थित कार्यालय पर मनाई गई। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान महिलाओं ने भावपरक गीतों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लल्लीदेवी ने व संचालन विकास गौतम ने किया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष सुशीला कश्यप, बब्बू मौर्या, राकेश कनौजिया, रामानंद, मिथिलेश सिंह, वेदप्रकाश सरोज, अरुण कुमार सरोज, सुशील कुमार, डा. ओमप्रकाश कोरी आदि मौजूद रहे। भंगवाचुंगी चौराहा स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की जयंती मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजाद अली, अब्दुल खालिक, रामनिहोर, महिपाल ङ्क्षसह, अनिल सिंह, वकील कुरैशी आदि मौजूद रहे। चलो गांव की ओर ग्रुप द्वारा बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। संयोजक केडी गौतम ने बाबा साहेब के उल्लेखनीय कार्यों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर विक्रांत राव, संजय बौद्ध, निदेश गौतम, शैलेंद्र उपाध्याय, राजकुमार, विक्रम राव आदि मौजूद रहे। ग्राम सभा देवकली से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकी निकाली गई। भ्रमण करते हुए झांकी अंबेडकर चौराहे पर पहुंची। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हेें याद किया।
इनसेट------------------------
विश्व में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत : डीएम
प्रतापगढ़। भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की 128 वीं जयंती कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में मनाई गई। जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कहा कि विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। इसका श्रेय बाबा साहेब को जाता है। संविधान में अधिकार के साथ कर्तव्य एवं दायित्वों का वर्णन भी है। हमें अधिकारों के प्रति सचेत रहने के साथ कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन केडी त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य, सहायक निदेशक बचत, डीजीसी विवेक उपाध्याय, पंकज श्रीवास्तव ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
इनसेट-----------------
याद किए गए बाबा साहेब
पट्टी। आसपुर देवसरा क्षेत्र के कोपा गांव में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांव स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर ग्रामवासियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राय साहब, फखरूद्दीन शेख, नंदलाल, राम किशुन, राम बहादुर सुरेश ,राजाराम, राधेश्याम, राकेश आदि मौजूद रहे।
इनसेट-------------------------
आल इंडिया एसीएसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन ने निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आल इंडिया एससीएसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में बाबा साहेब की आकर्षक झांकी निकली गई। शहर में भ्रमण कर झांकी ने बाबा साहेब के आदर्शों का संदेश दिया। इसके पूर्व रेलवे परिसर स्थित एसोसिएशन दफ्तर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। एसएस त्रिभुवन मिश्र, एसएसई पूर्णेंदु, मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष मोहम्मद शफीक, एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष रामकिशन, सचिव अखिलेश कुमार, सहायक शाखा सचिव केपी आदि मौजूद रहे।