फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम ने शहर कोतवाल को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजेएम ने शहर कोतवाल को किया तलब
विज्ञापन

अदालती प्रार्थना पत्रों में रिपोर्ट नहीं भेजने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सीजेएम मनोज सिंह ने 11 अप्रैल को नगर कोतवाल रवींद्र कुमार श्रीवास्तव को कोर्ट में तलब किया है। अदालती प्रार्थना पत्रों में रिपोर्ट नहीं भेजने से खफा सीजेएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होकर कारण स्पष्ट करने को कहा है।
सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत रामआसरे बनाम कमलेश, रोहित दूबे बनाम सुनील दूबे, रामादेवी बनाम मनोज कुमार, राज्य बनाम प्रवेश यादव, शत्रुघ्न बनाम रामराज के मामले में कोर्ट ने नगर कोतवाल से रिपोर्ट तलब की थी, मगर महीने भर का समय बीतने के बाद भी अभी तक कोई पहल नहीं हुई। सोमवार को नाराज कोर्ट ने नगर कोतवाल को 11 अप्रैल को कोर्ट में प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखने को कहा है। कोर्ट ने चेताया है अगर निश्चित तिथि में अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो कार्रवाई के लिए शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन




सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो
सदर तहसील में डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। है यह सबकी जिम्मेदारी, डालें वोट सभी नर-नारी के नारे लगाती हुईं बालिकाओं ने सोमवार को सदर तहसील से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। डीएम मार्कंडेय शाही ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बेल्हा के मतदाताओं को जागरूक करने एवं शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए सदर तहसील से मतदाता जागरूकता के लिए निकली रैली को डीएम मार्कंडेय शाही ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में 06 और 12 मई को होने वाले मतदान में शत प्रतिशत मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करें। तहसील से निकली रैली हादीहाल में समाप्त हुई। इस मौके पर एसडीएम सदर विनीत कुमार उपाध्याय, उपजिलाधिकारी कुंडा विजयपाल सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. रघुराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सदर विकास खंड ग्राम जहनईपुर के प्राथमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका प्राची पांडेय ने कहा कि मतदान लोकतंत्र के निर्माण एवं मजबूती का एक अस्त्र है। इसे एक यज्ञ के रूप में लेना चाहिए, मतदान करके आप यज्ञ में अपनी आहुति कर रहे हैं। इस मौके पर जिष्णेंद्र प्रताप सिंह, विजयराज, कृष्णा यादव, अशोक कुमार पटेल, राजकुमार पटेल, सतीश यादव, दुर्गा प्रसाद प्रजापति, सुमित मिश्र, नितिन शर्मा, रमेश, राजकुमार, विश्राम गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट----------
टोली बनाकर मतदाताओं को करें जागरूक
डीआईओएस एसपी यादव ने सोमवार को श्रीराम बालिका इंटर कॉलेज चिलबिला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि छात्र-छात्राएं पांच-पांच बच्चों की टोली बनाकर मोहल्ले के लोगों को मतदान के दिन बूथ तक लाने का प्रयास करें। स्वीप इंचार्ज डॉ.विंध्याचल सिंह ने कहा कि जब तक प्रत्येक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग नहीं करेगा, तब तक मतदान प्रतिशत बढने वाला नहीं है। इस मौके पर मो.अनीस, आनंद केसरवानी, डाली केसरवानी, आत्मा देवी सिंह, लालमणि पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें