फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा-पानी के बिना तड़प रहे मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

चारा-पानी के बिना तड़प रहे मवेशी
विक्रमपुर पंचायत भवन में 51 मवेशियों को किया गया है बंद
पंचायत भवन में बंद मवेशियों को भूले जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चारा-पानी के लिए तीन दिन से पंचायत भवन में बंद किए गए मवेशी तड़प रहे हैं। जिनके ऊपर मवेशियों की देखभाल की जिम्मेदारी थी वह उस ओर देखना भी जरूरी नहीं समझ रहे हैं।
फसलों को बर्बाद करने वाले आवारा पशुओं को ग्रामीणों ने पहले प्राइमरी स्कूल में बंद कर दिया था। जिसके चलते स्कूल दो दिनों तक नहीं खुला। बुधवार के दिन स्कूल में बंद किए गए 51 आवारा पशुओं को विक्रमपुर पंचायत भवन में लाकर बंद कर दिया गया। मवेशियों की देखभाल के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी संग क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देश दिया गया था कि मवेशियों के चारे पानी का इंतजाम कराया जाए, मगर मवेशी बिना चारा पानी के तीन दिन से पंचायत भवन में तड़प रहे हैं। गेट पर ताला बंद है इस वजह से आवारा पशुओं बाहर नहीं निकल पाते। मवेशियों को चारा पानी देने से ग्रामीणों ने भी किनारा कर लिया है। मवेशियों से किसानों की फसलों को बचाने के लिए आवारा पशुओं को गौ संरक्षण केंद्र में रोकने का निर्देश जारी हुआ था, लेकिन पांच दिन से स्कूल और पंचायत भवन में भूख प्यास से तड़प रहे मवेशियों को गौ संरक्षण केंद्र में पहुंचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन


छात्र के खाते से उड़ाए 10 हजार
प्रतापगढ़। छात्र के खाते से शातिर बदमाशों ने 10 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गाजीपुर जनपद का रहने वाला ऋषभ रघुवंशी पॉलीटेक्निक सोनावां का छात्र है। चिलबिला स्थित आईसीआईसीआई एटीएम पर बृहस्पतिवार को रुपये निकालने गया था। जहां झांसा देकर टप्पेबाजों ने उसके एटीएम से 10 हजार रुपये उड़ा दिए। रुपये लेने के बाद बदमाश भाग निकले। पीड़ित छात्र ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसपी ने कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
प्रतापगढ़। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया हैं। चिलबिला के चौकी प्रभारी रामअधार यादव को मानिकपुर का एसएसआई बनाया है। हथिगवां थाने में तैनात आलोक सिंह को पट्टी कोतवाली में एसएसआई के पद पर तैनात किया है। पट्टी के एसएसआई सुरेश सैनी को लालगंज का एसएसआई बनाया है। मनगढ़ चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह को रानीगंज कैथौला का प्रभारी बनाया है। उपनिरीक्षक दिनेश पांडेय को अंतू से उदयपुर, रामअधार यादव को कोहड़ौर से मानिकपुर, पूनम सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ, प्रेमपाल सिंह को बाघराय थाने से कोहड़ौर, कृपाशंकर राय को लालगंज एसएसआई से रानीगंज भेजा है। मानिकपुर से उदय प्रताप सिंह को नवाबगंज भेजा है। रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी सुशील मिश्रा को मनगढ़, मानधाता में तैनात दरोगा राजेश राय को चिलबिला का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें