फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर बदमाशों ने झोका फायर, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा। बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। गोली उनके बगल से निकल गई। फायर की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की।
विज्ञापन


जेठवारा थाना के उदापुर ग्राम प्रधान साजिद अली (36) पुत्र मोहम्मद मुस्तफा सोमवार को कहीं गए थे। रात करीब पौने दस बजे वह घर लौट रहे थे। घर के पास एक बाइक से आए दो बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों के दौडने पर बदमाश भाग निकले। सूचना पर जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें