फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीसीसीस 18-26-59

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संत रविदास को किया नमन
शिक्षण-संस्थाओं में व्यक्तित्व और कृतित्व पर डाला गया प्रकाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़।
संत रविदास की जयंती बुधवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। अधिकांश स्कूलों में पहली बार हुए आयोजन को लेकर बच्चों में काफी कौतूहल रहा। प्रिंसिपलों और शिक्षकों ने बच्चों को संत रविदास से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
अतरसंड स्थित डायट में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डायट प्रिंसिपल ओम प्रकाश मिश्र ने प्रशिक्षणार्थियों को संत रविदास के जीवन से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित लोगों को बराबरी का हक दिलाने के लिए सदैव संघर्षरत थे। कार्यक्रम को राकेश कनौजिया, अजीत यादव, महेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

जीजीआईसी बरहदा में प्रिंसिपल डा. विंध्याचल सिंह ने संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से संत शिरोमणि रविदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। डॉ. राजमणि यादव ने संत शिरोमणि रविदास जी को मानवता के प्रति समर्पित एक महान संत बताया। इस मौके पर रत्नेश्वरी वर्मा, श्रुति मिश्रा ,राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। शहर के जीजीआईसी में प्रिंसिपल गरिमा श्रीवास्तव ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज से छुआछूत के कलंक को दूर करने का प्रयास किया था।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले तुलसी सदन में आयोजित कार्यक्रम में संत रविदास को महान विभूति बताया। काशी प्रांत के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. रमाशंकर ने कहा कि सनातन परंपरा को जीवित रखने, समाज को दिशा देने में ,सामाजिक समरसता स्थापित करने में संत समाज का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में ईश्वर भक्ति का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया । इस मौके पर नगर संघचालक मुरलीधर केशरवानी , विभाग कार्यवाह रमेश त्रिपाठी , जिला कार्यवाह हरीश, सह नगर संघचालक रघुवीर प्रसाद उपाध्याय ,जिला सेवा प्रमुख दिनेश, नगर कार्यवाह जयशंकर, राघवेंद्र सिंह, सौरभ पांडेय, अशोक शर्मा ,गिरजा शंकर मिश्र ,जगदंबा सिंह ,रामचंद्र, सत्येंद्र मृदुल, अविनाश श्रीवास्तव ,कृष्ण कांत मिश्र, हीरालाल, मनोज ,विजय सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 को
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के दीवानी न्यायालय, कलक्ट्रेट और तहसीलों में 10 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष रुप से आपराधिक वाद, धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बन्धित विवाद एवं सेवानिवृत्ति लाभों से सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष आदि) एवं आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें