फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन के लिए आज निकलेगा सात सौ जिलोें में मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जमीयत उलमाये हिन्द के जनरल सेक्रेटरी मौलाना हकीमउद्दीन साहब ने कहा कि देश में मौजूदा माहौल में अमन व शांति की फिजा कायम करने के लिए जमीयत उलमाये हिन्द देश के 7 सौ जिलों में अमन मार्च निकालेगा। ताकि लोगों को जिंदगी बेहतरीन तरह से जीने का मकसद बता सकें। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान से कोई लेनादेना नहीं है, लेकिन वे दस साल तक खामोश क्यों रहे।
विज्ञापन


जमीयत उलमाए हिंद प्रतापगढ़ कमेटी के अध्यक्ष मुफ्ती जमीलुर्रहमान काशमी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द बनाए और अमन-चैन के साथ ही एक दूसरे के सुख दुख में साथ-साथ खड़ा होना यही इंसानियत है। मौलाना हमीकउद्दीन ने कहा कि आज जो दौर चल रहा है। वह किसी से छिपा नहीं है। समाज के माहौल को बदलने के लिए व अपने पुरखों की पूंजी को संजोकर देश की तरक्की के लिए हम भी को एक साथ आगे आना होगा।

सभी लोग अपने मदारिस में तिरंगा फहराएंगे। सर्वधर्म समभाव समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि शांति का पैगाम देने के लिए सभी समाज के लोग 13 मार्च को सिप्तैन रोड स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। वहां से दो बजे अमन मार्च निकाला जाएगा, जो अंबेडकर चौराहे पर जाकर तकरीर के बाद समाप्त हो जाएगा। इसका कोई राजनैतिक उद्देश्य से लेनादेना नहीं हैं। आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हुए प्रतापगढ़ की क्रांतिकारी धरती को अमन से हरा भरा रखें। इस मौके पर माइनारटीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना ताजदार अहमद, मौलाना फारूक अहमद, रामनरेश पांडेय, इशहाक खां, प्रधान हसीब अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें