फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से आए 140 लोग, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भेजा गया घर 

Mon, 04 May 2020 11:29 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
.जिला अस्पताल में बाहर से आण् लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 सोमवार को गुजरात से 140 प्रवासी मजदूर प्रतापगढ़ पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने उनकी गहराई से जांच की। कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिलने पर उन्हें 21 दिन क्वारंटीन रहने की सलाह देकर घर भेज दिया गया। इधर, मार्डन साइंस इंटर कालेज में क्वारंटीन किए गए 34 लोगों को राशन का किट प्रदान कर उन्हें घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


जिले में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार को गुजरात से लखनऊ आई ट्रेन से प्रतापगढ़ के भी 140 मजदूर आए। लखनऊ से रोडवेज की चार बसें उन्हें लेकर प्रतापगढ़ पहुंचीं।

सभी प्रवासी मजदूरों को जयमंगल सिंह प्राथमिक शिक्षक संस्थान में रोका गया, जहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गहराई से सभी की जांच की,। कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर उन्हें घर जाने की अनुमति इस शर्त के साथ दी गई है कि वह अपने घरों में 21 दिन क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन


इधर, शहर के मार्डन साइंस इंटर कालेज में क्वारंटीन किए गए 34 लोगों को दस किग्रा आटा, दस किग्रा चावल, दाल, भूना चना, मसाला और तेल का किट देकर विदा किया गया। एसडीएम सदर ने बताया कि अब मार्डन साइंस कालेज में कोई भी क्वांरटीन नहीं किया गया है। कालेज परिसर को सैनिटाइज करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें