फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूजे के हुए 14 जोड़े

विज्ञापन
चिलबिला में ऊमरवैश्य समाज के सामूहिक विवाह को निकली शोभायत्रा में शामिल लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बुधवार को चिलबिला स्थित पैलेस में जिला ऊमरवैश्य समाज सभा द्वारा 12वें सामूहिक विवाह का आयोजन धूमधाम से शुरू हुआ। 14 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह हुआ। गाजे-बाजे के बीच समाज के 14 जोड़ों की भव्य बारात निकली। मायन, द्वारपूजा की रस्म के साथ ही वैदिकमंत्रों के बीच 14 मंडपों में विवाह कार्यक्रम शुरू हुआ। देररात तक चले विवाह कार्यक्रम में पारंपरिक विवाह गीत व मंगल गीत गूंजते रहे। गुरुवार को सुबह विदाई की रस्मम अदा की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही सामूहिक विवाह की तैयारी को लेकर जिला ऊमरवैश्य समाज के संरक्षक समाजसेवी रोशनललाल ऊमरवैश्य के दिशा निर्देश पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे रहे। सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में वर पक्ष के जलपान के लिए रामजानकी मदिर, कन्या पक्ष के मायन लिए ऊमरवैश्य धर्मशाला व वैवाहिक कार्यक्रम मौर्या रिसोर्ट में आयोजित किया गया था। सुबह 9 बजे के बाद वर पक्ष व कन्या पक्ष के परिवारीजन व रिश्तेदारों का आगमन शुरू हो गया।
जलपान के बाद करीब 11 बजे विवाह स्थल के लिए बारात रवाना हुई। इधर कन्या पक्ष के लोग भी मायन की रस्म पूरी करने के बाद कन्या को लेकर विवाह स्थल की ओर बढ़ेे। बैंडबाजे की धुन पर नाचते- गाजे लोग विवाह स्थत पर पहुंचे। यहां संरक्षक रोशनलाल ऊमरवैश्य ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समाज के इस कार्यक्रम ने जिले में ही नहीं बल्कि देश में एक नई पहचान बनाई है।
विज्ञापन

जिससे लोग प्ररेणा ले रहे हैं। इसके बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान समाज की महिला ईकाई की जिलाध्यक्ष पूनम गुप्ता, रेखा ऊमरवैश्य की टीम ने बधाई गीत के माध्यम से माहौल को यादगार बनाया। द्वारपूजा के बाद जायमाल का कार्यक्रम हुआ। शाम चार बजे तक जायमाल का कार्यक्रम चला।
इसके बाद 6 बजे के बाद विवाहस्थल पर बनाए गए 14 मंडपों में सभी जोड़े पहुंचे और वैदिक मंत्रों के बीच विवाह का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान विवाहगीत व पारंपरिक मंगलगीत गूंजते रहे। इस अवसर पर संतोष बब्लू, छेदी, महिमा, देवानन्द, अश्वनी सोनी आदि मौजूद रहे।
सामूहिक विवाह में सात प्रांतों से आए लोग
सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए सात प्रांतों से लोग पहुंचे। मदनलाल, सोभनाथ, रामअजोर, जवाहर लाल, देवानन्द, संताष, महादेव श्रीराम साहित सात प्रांतों से आए लोगों ने कहा कि यह समाज की एकजुटता की दिखाता है। कार्यक्रम में सांसद संगमलाल गुप्ता और सदर विधायक राजकुमार पाल भी शामिल हुए।

चिलबिला में ऊमरवैश्य समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में जयमाल के लिए तैयार दुल्हनें।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें