फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव को महापर्व के रूप में लें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

लोस चुनाव को महापर्व के रूप में लें : डीएम
शत प्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ
पट्टी (ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव को हम महापर्व के रूप में मनाने का संकल्प लें। हमारा प्रयास हो कि इस दिन हम मेले जैसा उत्सव मतदान केंद्रों पर स्थापित कर दें। मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी को लेकर विभिन्न ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक व बैठकों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह बातें जिलाधिकारी मार्केडेय शाही ने कोतवाली परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता गोष्ठी के दौरान कही।
जिलाधिकारी ने कहा कि पट्टी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 61 है। जिसमें महिलाओं की भागीदारी ज्यादा है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि यह शत प्रतिशत मतदान हो। हमें शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में चुनाव कराना है। मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन पानी, शेड, दिव्यांगों व बुजुर्गों को सुविधा प्रदान करने की योजना तैयार की गई है। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने प्रधान, कोटेदार, ग्राम पंचायत सचिव, आशा बहू और चौकीदारों को भी चुनावी व्यवस्था में सहयोग की जिम्मेदारी दी है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कहा कि चुनाव में किसी तरह की बाधा उत्पन्न करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। इस दौरान एसडीएम वीके सिंह, सीओ पट्टी जिलाजीत, तहसीलदार अजीत सिंह, कोतवाल अखिलेश सिंह, एसएसआई सुरेश सैनी, मनोज सिंह, खेदनलाल जायसवाल, कमलाकांत यादव, रमाकांत मिश्र, विनोद मिश्र, राजबली यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले प्रधान होंगे सम्मानित
शिवगढ़(ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव में इस बार ग्राम पंचायतें अपना अमूल्य योगदान देकर इस महापर्व की सफलता को शीर्ष पर ले जा सकती हैं। प्रधान अपने बूथ पर ऐसा माहौल प्रदान करें, जिससे उत्सव जैसा माहौल दिखाई पड़े। मतदान केंद्रों पर सभी आवाश्यक सुविधाएं उपल्बध कराई जाएं।
फोटो-
प्रधानमंत्री ने बढ़ाया देश का मान : मोती सिंह
पट्टी में पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन में बोले काबीना मंत्री
पट्टी (ब्यूरो)। केंद्र सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में देश को आयुष्मान योजना, आवास, सडक़, बिजली की बेहतर सुविधा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाति व धर्म की दीवारें तोड़ी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश का मान बढ़ाया। पड़ोसी मुल्क चीन व पाकिस्तान को सिर उठाने का मौका नहीं दिया। आने वाले चुनाव में उनका साथ दें। यह बातें काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने शुक्रवार को नगर के पावर हाउस पर आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथ कहीं।
उन्होंने कहा कि मोदी ने देश के गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत का आरक्षण देकर सबका सम्मान, सबका विकास का अपना वायदा पूरा किया है। देश में भ्रष्टाचार नहीं बढने दिया। यह मोदी की लोकप्रियता का ही प्रमाण है कि सारे विपक्षी दल एक होकर उन्हें सत्ता में आने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने 75 हजार करोड़ किसानों के हित में किसान सम्मान योजना की शुरुआत की। 12 हजार करोड़ किसानों के खाते में पहली किश्त के दो-दो हजार रुपये आ चुके हैं। पूर्व की सरकारों द्वारा गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान 57 हजार करोड़ का भुगतान प्रदेश की भाजपा सरकार कर चुकी है। प्राथमिक विद्यालयों को भी इंटरनेट सुविधा से जोड़ा जा रहा है। भाजपा ही ऐसा दल है जिसने पिछड़ा मोर्चे का गठन कर उनकी हिस्सेदारी देने का निर्णय लिया है। सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम् मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष ओपी त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र यादव तथा अध्यक्षता रामकरन चौरिसया ने की। इस मौके पर मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, कमलाकांत यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, लवलेश पांडेय, रामाश्रय शुक्ल, वंश बहादुर सिंह, आनंद शुक्ल, रमाकांत मिश्र, देवेंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, अशोक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
मारपीट में दो घायल, पांच पर रिपोर्ट
पट्टी(ब्यूरो)। कोतवाली पट्टी के बीबीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो युवक घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बीबीपुर गांव निवासी रामअंजोर सिंह ने अपन बेटे सुधांशु को रास्ते में पीटने का आरोप लगाते हुए आदित्य उर्फ गोलू व प्रवीण कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि उमाशरण सिंह ने अपने नाती आदित्य सिंह पर गांव के सुधांशु, रामअजोर व तेज प्रताप पर पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत
कुंडा (ब्यूरो)। कुंडा के सुभाष नगर मोहल्ले में प्रयागराज के करछना निवासी दीनानाथ (45) पुत्र किशोरीलाल सोनी किराए का कमरा लेकर रहता था। शुक्रवार को उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर कुंडा सीएचसी गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने चेक किया विद्यालय
कुंडा (ब्यूरो)। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा प्रभात कुमार ने प्रयागराज से लखनऊ जाते समय रजनपुर प्राथमिक विद्यालय में जांच की। इस दौरान विभाग के लोगों ने उनका स्वागत किया। हालांकि वह विद्यालय की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें