फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बनेगा प्रशासनिक भवन,शिक्षण संस्थान फिर होगा वार्ड का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

पहले बनेगा प्रशासनिक भवन और शिक्षण संस्थान
कार्यदायी संस्था ने टीबी अस्पताल के बगल बने नर्सेज हास्टल को गिरवाने के लिए कसी कमर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो गया है। पहले पूरे केशवराय में प्रशासनिक भवन और शिक्षण संस्थान की स्थापना होगी। इसके बाद तीन सौ बेड के वार्ड का निर्माण कराया जाएगा। जर्जर नर्सेज हास्टल तोड़वाने के लिए कार्यदायी संस्था ने कमर कस ली है।
मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए शासन ने बजट देने के साथ ही कार्यदायी संस्था को भवन तैयार करने के लिए आदेश दिया था। बुधवार को जीआईसी ग्राउंड में आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। अब रायबरेली की कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने कार्य शुरू करा दिया है। कार्यदायी संस्था पहले पूरे केशवराय में प्रशासनिक भवन और शिक्षण संस्थान का निर्माण कराएगी। इसके बाद जिला और महिला अस्पताल को तोड़कर एक किया जाएगा। तीन सौ बेड के अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कराया जाएगा। हालांकि जल्द ही जिला अस्पताल के पीछे टीबी अस्पताल से सटे नर्सेज हास्टल को तोड़ा जाएगा। उधर, राजकीय निर्माण निगम के अफसरों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण बहुत तेजी से होगा। आचार संहिता और चुनाव के दौरान भी मेडिकल कॉलेज का निर्माण होता रहेगा। वर्जन-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन का निर्माण शुरू हो गया है। अस्पताल में मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए, इसलिए पहले पूरे केशवराय में निर्माण होगा। इसके बाद जिला व महिला अस्पताल को एक करते हुए पूरे जर्जर भवन को तोड़कर नए वार्ड का निर्माण कराया जाएगा।
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें