फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के घर आज शोक जताने आएंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के घर जाकर उनके पिता के निधन पर संवेदना जताएंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को हेलीपैड से मंत्री के आवास तक व्यवस्था का जायजा लिया। कमियों को दूर कराने के साथ ही साफ-सफाई निर्देश दिया। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के पिता भारत सिंह गांधी का गुरुवार भोर में निधन हो गया था। मंत्री के पिता के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को संवेदना जताने प्रतापगढ़ आ रहे हैं। उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर दोपहर 1.35 बजे उतरेगा। वह सीधे मंत्री मोती सिंह के आवास पर जाएंगे। वहां दस मिनट रुकने के बाद सीएम वापस पुलिस लाइन आएंगे। 2 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी शंभु कुमार और पुलिस अधीक्षक एस आनंद, सदर एसडीएम एसपी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा के साथ मंत्री के आवास तक व्यवस्था देखी। नालियों व सडक़ की सफाई कराने का निर्देश दिया। मंत्री के आवास के करीब जर्जर लटक रहे बिजली के पोल को बदलने का एक्सईएन विद्युत को फरमान सुनाया। सुरक्षा के लिए जिले के अलावा दूसरे जनपदों से फोर्स बुलाई गई है।


राजापाल चौराहे से सदर बाजार तक डायवर्ट रहेगा रूट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए राजापाल चौराहे से सदर बाजार तक रूट डायवर्ट रहेगा। भारी वाहन तो दूर छोटे वाहन भी नहीं गुजर सकेंगे। सीएम के आने के पहले ही यह रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की समस्या पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें