फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड के जरिए बच्चों में जागृति होती है सेवाभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 000
विज्ञापन

स्काउट गाइड के जरिए बच्चों में जागृति होती है सेवाभावना
रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ दो दिवसीय रैली का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के राजकीय इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय स्काउट गाइड रैली का रंगारंग कार्यक्रमों के बीच रविवार को समापन हुआ। स्काउट गाइड की 38 टीमों ने टेंट पिचिंग, विकास प्रदर्शनी, साहसिक क्रियाकलाप, मीनार टॉवर के साथ संदेशपरक झाकियों की प्रस्तुति की। रैली में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि उप निदेशक शिक्षा मध्यामिक मो. इब्राहिम ने टेंटों का निरीक्षण कर स्काउट गाइड के बच्चों की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड के जरिए बच्चों में सेवाभावना जागृति होती है। साहसिक गतिविधियों में बच्चों के भीतर प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। देश में नैतिकता की आवश्कता है जो हम स्काउट, गाइड के कार्यक्रमों से ही बच्चों को दे सकते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने कहा कि स्काउट गाइड से बच्चों में विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की कला विकास होता है। वह सामने आने वाली समस्याओं का निराकरण स्वयं कर लेते हैं।
विज्ञापन

स्काउट गाइड संस्था के सचिव विक्रम प्रताप सिंह ने प्रत्येक बेसिक स्कूल व माध्यमिक स्कूलों में स्काउट गाइड का आंदोलन क्रियान्वित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार शर्मा ने किया। निर्णायक ों में प्रभात कुमार त्रिपाठी, जिला स्काउट मास्टर सुशील कुमार सिंह, प्रभाशंकर पांडेय रहे। इस अवसर पर आयुक्त डा. विंध्याचल सिंह, प्रधानाचार्य परिषद अध्यक्ष केसी पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र त्रिपाठी, डाछ. निशाकांत ओझा, अनुपम ओझा, प्रधानाचार्य जीआईसी राजकुमार सिंह, डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह, रामराज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट---------------------
राम-जानकी की झांकी देख हुई राम मंदिर निर्माण की चर्चा
जीआईसी परिसर में आयोजित दो दिवसीय स्काउट गाइड रैली के अंतिम दिन बच्चों ने एक से बढक़र एक झांकी का मंचन किया। टेंट में बच्चों ने प्रदर्शनी के साथ ही झांकी प्रस्तुत की। झांकियों का निरीक्षण के दौरान भगवान राम व मां जानकी की झांकी देख अतिथियों एवं पदाधिकारियों के बीच अयोध्या के राम मंदिर निर्माण की चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें