फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से मुक्त हो गए साढ़े चौदह हजार किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पुलिस लाइन में आयोजित ऋणमोचन कार्यक्रम में शुक्रवार को जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने जिले के साढ़े 14 हजार किसानों का ऋण माफी का प्रमाणपत्र वितरित किया। ये ऐसे किसान थे जिन्होंने फसली ऋण के लिए बैंकों से एक लाख रुपये तक का कर्ज लिया था। कार्यक्रम में ऋण माफी प्रमाण पत्र देने के लिए विभिन्न बैंकों की तरफ से स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन


प्रथम चरण में पात्र 14892 किसानों में से 7 हजार किसानों को कार्यक्रम स्थल पर प्रमाणपत्र वितरण किया गया। बाकी बचे किसानों को तहसीलवार प्रमाणपत्र वितरित किया जाएगा। प्रमाणपत्र पाने वाले किसानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पुलिस लाइन में भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की जहां भारी भीड़ रही तो वहीं जिलेभर के प्रशासनिक अधिकारी भी डटे रहे। जिले में फसल ऋणमोचन योजना में कुल 64995 किसानों की सूची बनाई गई है। जिसमें केवल 38222 वैध पाए गए। प्रथम चरण में सत्यापन कर जिले की पांचों तहसीलों से 14892 किसानों को प्रमाण पत्र देने के लिए चयनित किया गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में अनुमान से अधिक किसानों की भीड़ रही। सुबह 10 बजे के निर्धारित कार्यक्रम से पहले ही पंडाल मेें किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। वे पंडाल में बैठने के बजाए अपने काउंटर को जानने के उत्सुक रहे।

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने ऋणमोचन प्रमाणपत्र वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद तहसीलवार लोग अपने कांउटर पर लग गए। पंाचों तहसीलों में किसानों की भीड़ के अनुमान को देखते हुए 60 कांउटर बनाए गए थे। हर काउंटर पर प्रमाणपत्र लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी रही। कतार लगे किसान चिलचिलाती धूप में अपनी बारी का इंतजार में लगे रहे। समारोह में कुल सात हजार किसानों के प्रमाणपत्र वितरण किए गए। जिले में कुल 63365 किसानों को ऋण माफी के लायक माना गया है। प्रथम चरण में 14892 किसानों का सत्यापन कर सूची तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें