फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : मिठाई खाने से 13 लोग बीमार, दुकानदार हिरासत में, नमूना जांच के लिए भेजा

Fri, 12 Aug 2022 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मीरपुर निवासी रामअभिलाष की बेटी जौनपुर जनपद के मानपुर निवासी आरती बृहस्पतिवार देर रात भाई को राखी बांधने आई थी। शुक्रवार सुबह उसने राखी बांधने के बाद बच्चों को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
मिठाई खाने से बीमार लोगों का हाल लेने अस्पताल पहुंचे एसडीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीगंज के तीन अलग-अलग गांवों में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर विषाक्त मिठाइयां खाने से 13 लोग बीमार हो गए। पीड़ितों में ज्यादातर बच्चे हैं। सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर फतनपुर पुलिस ने मिठाई विक्रेता को हिरासत में ले लिया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिठाई का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। 
विज्ञापन



मीरपुर निवासी रामअभिलाष की बेटी जौनपुर जनपद के मानपुर निवासी आरती बृहस्पतिवार देर रात भाई को राखी बांधने आई थी। शुक्रवार सुबह उसने राखी बांधने के बाद बच्चों को मिठाई खिलाई। मिठाई खाने के बाद रामअभिलाष के बेटे अंकित (14), बेटी खुशी (16) व आरती की डेढ़ वर्षीय बेटी निधि की हालत बिगड़ गई। 


उन्हें उल्टी दस्त होने लगी। परिजनों ने उन्हें गौरा सीएचसी में भर्ती कराया। आरती ने बताया कि उसने रामापुर बाजार स्थित रवींद्र स्वीट हाउस से मिठाई खरीदी थी। जानकारी होने पर फतनपुर पुलिस ने दुकान संचालक राहुल जायसवाल को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नंदलाल का पुरवा संडौरा निवासी श्रेया तिवारी (13) पुत्री तहसीलदार व आमापुर बेर्रा निवासी पवन कुमार (26) व रहेटुआ निवासी दीपक की दो वर्षीय बेटी नैंसी की भी विषाक्त मिठाई खाने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। रहेटुआ और रामापुर के भी छह लोग बीमार पड़े। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। 


मिठाई का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार ने रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - धीरेंद्र सिंह, अभिहित अधिकारी



त्योहार के मौके पर बाजार में बासी और मिलावटी मिठाइयां बिकती हैं। इन मिठाइयों के सेवन से ही लोगों की तबीयत बिगड़ी है। - ओपी सिंह, अधीक्षक, सीएचसी, रानीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें