फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 24 घंटे में मिले डेंगू के 13 नए संक्रमित, रानीगंज में कोचिंग संचालक की मौत

Tue, 31 Oct 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक सूर्य प्रकाश जायसवाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
24 घंटे में मिले डेंगू के 13 नए संक्रमित, रानीगंज में कोचिंग संचालक की मौत
विज्ञापन

जिले में अब तक मिल चुके हैं 266 डेंगू संक्रमित
प्रतापगढ़। जिले में 24 घंटे के भीतर 13 नए लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक 266 लोग डेंगू संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को रानीगंज में डेंगू संक्रमित एक कोचिंग संचालक की इलाज के दौरान मौक हो गई। डेंगू से अब तक जान गंवाने वाले पीड़ितों की संख्या चार हो गई है।
रानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बरहदा निवासी सूर्य प्रकाश जायसवाल बाजार में कोचिंग का संचालन करते थे। हफ्तेभर से उन्हें बुखार आ रहा था। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान सूर्य प्रकाश की हालत और खराब हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार की भोर में उपचार के दौरान उनका दम टूट गया। युवक की मौत के बाद परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर जिले में डेंगू संक्रमित 13 नए मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 266 हो गया है। अबतक डेंगू से चार लोगों की जान जा चुकी है। जहां संक्रमित पाए गए हैं, वहां निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है।
..............


दीपावली तक डेंगू की गति पर ब्रेक लगने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। इन दिनों डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। महज सरकारी जांच रिपोर्ट को देखा जाए तो प्रतिदिन दस से अधिक डेंगू के नए केस सामने आ रहे हैं। जबकि प्राइवेट अस्पतालों के जांच रिपोर्ट देख लिया जाए तो संख्या दो गुना हो जाएगा। चिकित्सकों का कहना है कि दीपावली तक डेंगू की गति पर ब्रेक लगने की उम्मीद है। दिन में गर्मी और रात को तापमान कम होना डेंगू मच्छर के लिए उपयुक्त मौसम माना जाता है। दीपावली के आसपास रात के साथ दिन का तापमान कम होने लगता है। इसमें मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। चिकित्सक डेंगू से बचाव के लिए दीपावली तक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. मनोज खत्री ने कहा कि इन दिनों रात और दिन के तापमान के बीच अंतर ज्यादा होने के कारण सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके अलावा डेंगू का मच्छर पनपने के लिए इस तरह का मौसम मुफीद होता है।
विज्ञापन

जिले में पहले से ही डेंगू व वायरल बुखार के मरीजों की सरकारी व निजी अस्पतालों में भीड़ लग रही है। जांच में डेंगू के केस रोजाना सामने आ रहे हैं। हालांकि सरकारी रिकार्ड में अभी तक डेंगू के 266 केस ही दर्ज हैं। चिकित्सकों का कहना है कि रात और दिन के तापमान में दस डिग्री सेल्सियस से कम का अंतर होना स्वास्थ्य के लिए ठीक माना जाता है। इस तरह का मौसम दीपावली के आसपास होने की उम्मीद रहती है। रात की तरह दिन में भी मौसम ठंडा होने से डेंगू का मच्छर भी पैदा नहीं होता, जिससे बुखार के केस भी कम होने लगते हैं।बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि इस समय आधे केस डेंगू और वायरल बुखार के आधे मरीज नजला, खांसी व अन्य रोगों के आ रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक दिन का मौसम भी ठंडा नहीं होगा तब तक डेंगू कम नहीं होगा। दीपावली तक मौसम ठंडा होना शुरू हो जाता है, जब तक लोगों को बुखार से बचाव के लिए शरीर को ज्यादा ढकने वाले पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए।
इस तरह करें बचाव
- रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- घरों में या आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
- ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।
- मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।
- मच्छर से काटने से बचाव के तरीके अपनाएं।
- बुखार होने पर पहले जांच कराएं, फिर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें