फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रुपये की लालच में दिनेश गुप्ता बना मुन्ना भाई

Mon, 30 Oct 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये की लालच में दिनेश गुप्ता बना मुन्ना भाई
विज्ञापन

मां-बाप के निधन के बाद प्रयागराज को बनाया ठिकाना, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर में करता था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पीईटी में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए बाघराय के बाग का पुरवा निवासी दिनेश गुप्ता ने माता-पिता की मौत के बाद प्रयागराज को अपना ठिकाना बनाया।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए वह कोचिंग सेंटर में पढ़ाता भी था। रुपये की लालच में वह दूसरे के स्थान पर पीईटी देने बांदा पहुंच गया था। जहां एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक दिनेश के पिता राम खेलावन व मां का आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है। भाई शंकरलाल गुप्ता मुंबई में फल व सब्जी की फेरी लगाता है। छोटी बहन खुशबू घर पर दिनेश के साथ रहती थी। मां-बाप के निधन के कुछ दिनों बाद दिनेश आगे की पढ़ाई के लिए प्रयागराज चला गया। स्नातक के बाद उसने बीएड् किया। घर की माली हालत ठीक न होने के कारण वह सॉल्वर गिरोह के झांसे में आ गया। रुपये की लालच में वह रविवार को बांदा में हुई पीईटी में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा। जहां उसे एसटीएफ ने पकड़ लिया। एसटीएफ ने उसे पकड़ने के बाद सिटी कोतवाली बांदा के हवाले कर दिया। उसकी करतूत की खबर मिलने पर परिवार के लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें