फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरकैंप में नृत्य की कला सीख रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
समरकैंप में नृत्य सीख रहे बच्चे
विज्ञापन

प्रतापगढ़। शहर के गोपाल मंदिर में खंडेलवाल महिला सेवा समिति की ओर से बच्चों को नृत्य और कलात्मक क्षमता का विकास करने के लिए दस दिनी समरकैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें महिलाएं बच्चों को मेहंदी, डांस और रंगोली बनाने का प्रशिक्षण दे रहीं हैं। शुक्रवार को प्रारंभ हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शाम चार से छह बजे तक होने वाले कार्यक्रम में बच्चों को गीत-संगीत के साथ ही नृत्य की कला सिखाई जा रही है। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ रेखा अमरिया ने किया। इस मौके पर अर्चना खंडेलवाल, विनीता खंडेलवाल, ज्योत्सना खंडेलवाल, सुनीता खंडेलवाल, सुनीत, सीमा खंडेलवाल, शशि, प्रेम जसोरिया, प्रियंका खंडेलवाल, नंदनी जसोरिया, अल्का, प्रिया प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

चुनाव लड़ने से रोकने की मांग
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार पांडेय ने उपचुनाव में होने वाली धन की बर्बादी रोकने के लिए भाजपा प्रत्याशी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की है। मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि अगर संगमलाल गुप्ता चुनाव जीत जाते हैं तो विधानसभा के लिए उपचुनाव होगा, जिसमें करोड़ों रुपये की बर्बादी होगी।
विज्ञापन


चेक डिसआर्नर होने पर छह माह की सजा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। न्यायिक मजिस्ट्रेट वर्णिका शुक्ला ने चेक डिसआर्नर होने के मामले में दोषी पाते हुए पट्टी इलाके के जहानाबाद निवासी रोहित कुमार सिंह को छह माह का कारावास और दो माह के अंदर 2.60 लाख रुपये भुगतान करने को कहा है। पीड़ित आसपुर देवसरा इलाके के सैफाबाद निवासी अभिषेक प्रताप सिंह ने वाद दायर कर आरोप लगाया था कि एक-एक का चेक दिया था, मगर खाते में धनराशि नहीं होने के कारण बैंक ने भुगतान नहीं किया था।
विज्ञापन


पूरेभैया गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सदर विकास खंड के पूरेभैया गांव के लोगों ने 12 मई को होने वाले मतदान का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। गांव के लोग जेसीबी से अवैध सड़क निर्माण करने का विरोध कर रहे हैं। गांव के ही राघवेंद्र प्रसाद, वेदव्रत पांडेय, वकील अहमद, शफीक अहमद, बेचूराम, मो.सगीर ने बताया कि ठेकेदार गुंडई के बल पर सड़क का निर्माण कर रहे हैं। जिससे किसानों की खड़ी फसल नष्ट हो रही है। ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर जिला प्रशासन हस्तक्षेप नहीं किया, तो 12 मई को मतदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें