फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की ट्राली में बैठकर चुनाव कराने नहीं जाएंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस से बूथ तक जाएंगे मतदानकर्मी
विज्ञापन

बस और चार पहिया वाहनों का किया जाएगा अधिग्रहण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में लगे मतदान कार्मिकों को इस वर्ष ट्रकों की ट्राली में बैठकर मतदान कराने नहीं जाना होगा, बल्कि उन्हें बस और चार पहिया वाहन दिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने वाहनों के अधिग्रहण में सावधानी बरतते हुए निजी चार पहिया वाहनों का अधिग्रहण करने को कहा है। आरटीओ को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
कौशांबी संसदीय सीट के कुंडा और बाबागंज विधानसभा में पांचवें चरण और प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र में छठवें चरण में मतदान होगा। जिले के 2616 बूथों पर होने वाले मतदान के लिए 11,759 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। अभी तक हुए चुनाव में कर्मचारियों को ट्रकों में बैठकर बूथ तक जाना पड़ता था। मगर इस वर्ष के लोकसभा चुनाव में ऐसा नहीं होगा। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि मतदान कार्मिकों को बस और चार पहिया वाहनों से बूथ तक भेजा जाएगा। एआरटीओ को वाहनों के अधिग्रहण में सावधानी बरतते हुए बस और चार पहिया निजी वाहनों का अधिग्रहण करने को कहा है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जीआईसी से मतदान कार्मिकों के रवाना होने के एक दिन पहले वाहन मिलेंगे, जबकि अन्य कर्मचारियों को एटीएल से वाहन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी के लिए नहीं चलेगा बहाना
मतदान कार्मिक इस वर्ष कोई बहाना नहीं बना पाएंगे। डीएम ने चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की जिम्मेदारी स्वयं संभाल रखी है। उन्होंने अफसरों से साफ कह रखा है कि कितनी भी गंभीर समस्या हो, किसी कर्मचारी को कोई चुनाव से मुक्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें