फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों के प्रति सजग रहें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 17, 18
विज्ञापन

अधिकारों के प्रति सजग रहें महिलाएं
महिला आयोग की सदस्य ने किया महिलाओं को जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां। महिला जब गरजती है तो इतिहास बदल जाता है। इसलिए उसे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। यह बातें बीआरसी केंद्र आलापुर कालाकांकर में महिला सामाख्या के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह गंगवार ने कहीं। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों के लिए महिलाओं को स्वयं सजग होना होगा। इसके साथ ही उन्हें अपने कर्तव्यों का भी पालन करना होगा। महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हो रही महिलाओं को भी बचाने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि आजकल मानव तस्करी भी लोग कर रहे हैं। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल दिया। कहा कि चुनाव में जाति-पाति और धर्म से परे होकर देश की रक्षा करने वाली सरकार चुनें। विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मधु डोगरा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा का प्रतिकार करने के तरीके बताए। इसके साथ ही नि:शुल्क सुविधाओं की जानकारी भी दी। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं को विषम परिस्थितियों में 181 और 6306511708 पर सूचना देने की बात कही। साथ ही स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। इस दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं की जिज्ञासा भी शांत की गई। कार्यक्रम का आयेाजन महिला सामाख्या ने किया। इस दौरान महिला सामाख्या की सरोज सिंह, निरंजन प्रकाश तिवारी, ऊषा पाल, हीरावती, रीता, प्रभावती, ऊषा वर्मा, आदि मौजूद रहीं।
फोटो- 19
विद्यालय में क्रिकेट अकादमी का हुआ उद्घाटन
कुंडा(ब्यूरो)। क्षेत्र के चौसा गांव स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में क्रिकेट अकादमी का गठन हो गया है। इसमें इलाहाबाद से कोच आकर बच्चों को क्रिकेट का ज्ञान देंगे। शुक्रवार को विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कुंडा संतोष सिंह ने इसका उद्घाटन किया। बताया गया कि अकादमी का संचालन कोच गौरव कुमार पाठक करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश यादव, डा.बृजेश, अंकित मलहोत्रा, डा.मोअज्जम, डा. तुफैल, इरशाद आलम, इरशाद आलम, नसीम अहमद आदि ने भी संबोधित किया। प्रबधंक मो.एजाज खान ने बताया कि इलाहाबाद से कोच आकर बच्चों को अच्छी क्रिकेट की ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन

भाकियू का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
कुंडा(ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की एक बैठक तहसील में हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि अब किसानों के मान सम्मान की लड़ाई में बल मिलेगा। बैठक में जिलाध्यक्षा भानु प्रताप ङ्क्षसह, मालती निर्मल, बृजेश तिवारी, आशा मौर्य, सहदेव पटेल, शशि दुबे, इंद्रपाल पटेल, विमल निषाद, सुरेश यादव, महादेव आदि मौजूद रहे।
भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
कुंडा(ब्यूरो)। हथिगवां क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव में संत निरंकारी सतसंग और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जवाहरलाल, दिलीप कुमार, सुरेश केसरवानी, शिप्पू, मेवालाल, शारदा प्रसाद, कमलेंद्र राही, डीके रामहर्ष आदि लोग मौजूद रहे।
डेढ़ किलो गांजा और तमंचा के साथ पकड़ा गया युवक
कुंडा (ब्यूरो)। गश्त के दौरान पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक बोरी में एक किलो 400 ग्राम गांजा और तमंचा-कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस गुरुवार की शाम गश्त पर थी। इस दौरान रामलाल रामसुख टंकी के पहले पुरानी कुंडा जाने वाली रोड पर खड़ा युवक बाइक लेकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और बोरी से एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमित सोनकर पुत्र फूलचंद्र निवासी पाटीहार मुबारकपुर मानिकपुर बताया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें