फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मन को धूल चटाना, सौ को अकेले मारकर आना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुश्मन को धूल चटाना, सौ को अकेले मारकर आना
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच सरहद पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ा रहे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच सरहद पर तनातनी का माहौल है। जिले के भी कई सैनिक सरहद पर पूरी मुस्तैदी से दुश्मन का जवाब देने के लिए तैयार हैं। युद्ध जैसे हालात की खबरों से इन जवानों के घरों में बेचैनी जरूरी है, लेकिन उनके परिजन हर पल उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्हें हिम्मत दे रहे हैं दुश्मन को धूल चटाना, अकेले सौ को मारकर आना।
फोटो-
देश की शान के लिए सब कुछ न्यौछावर कर देना
जिले के रानीगंज तहसील क्षेत्र के बीठलपुर निवासी अनिल कुमार चौरसिया सीआरपीएफ की 25 बटालियन में तैनात हैं। मौजूदा समय में वह पाकिस्तान की सीमा श्रीनगर की पोस्ट पर तैनात हैं। घर पर पत्नी पूनम व मां सीता देवी परिवार के साथ रहती हैं। जब से पुलवामा की घटना हुई तब से परिवार के लोगों की नींद व चैन छिन गया है। अनिल की दो दिन पहले परिवार के लोगों से बातचीत हुई थी। परिवार वालों ने उसका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बेटा पाकिस्तानी सेना को सबक जरूर सिखाना। देश की शान के लिए सब कुछ न्यौछावर कर देना।
विज्ञापन

इनसेट--
दुश्मन को देना मुंहतोड़ जवाब
भारतीय वायुसेना की ओर से आतंकी टे्रनिंग कैंपों पर हमले के बाद पाकिस्तान से तनाव बढने पर एनएसजी कमांडो राजेश मौर्या निवासी काटी थाना हथिगवां मौजूदा समय में राजौरी में रिजर्व ड्यूटी पर लगाए गए हैं। उनके घरवालों का कहना है कि मौजूदा समय में सैनिकों को पूरे संयम से सीमा पर डटे रहना चाहिए और पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। घर पर उनके भाई कमलेश मौर्या परिवारवालों के साथ बैठक कर भारत-पाक सीमा पर चल रही गतिविधियों की जानकारी देते हैं। पूरा परिवार बस यही कामना कर रहा है कि उनका सपूत अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तानी दुश्मनों के छक्के छुड़ा दे। भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान टिक ही नहीं सकता। बताया कि उनका परिवार भी राष्ट्र के आत्मसम्मान के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है।
इनसेट--
फोटो-
पाक आतंकियों को हर हाल में सिखाना सबक
कंधई थाना क्षेत्र के खूझी कला निवासी दिवंगत हवलदार सुरेंशचंद्र तिवारी का बेटा आनंद तिवारी भी देश की रक्षा के लिए सेना में भर्ती हुआ। मौजूदा समय में श्रीनगर में तैनात है। कभी-कभार परिवार के लोगों से बातचीत होती है। आनंद की मां निशा तिवारी कहती हैं कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है। वह देश की सेवा के लिए सीमा पर तैनात है। उनके पति व ससुर की भी इच्छा थी कि आनंद सेना में भर्ती हो। आनंद तिवारी के छोटे भाई आलोक तिवारी भी सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं। पत्नी प्रिया का कहना है कि इस समय वह अपने देश और पति दोनों पर गर्व कर रही है। पति देश की रक्षा के साथ ही सीमा पर दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए डटे हुए हैं।
फोटो-
शहीद पति पर गर्व, अब बेटा निभा रहा फर्ज
कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी जुल्फिकार खान वर्ष 2016 में सीआरपीएफ कमांडो पद पर भर्ती हुए। 15 दिन पूर्व छत्तीसगढ़ से उन्हें कश्मीर बुला लिया गया। जुल्फिकार के पिता एजाजुद्दीन 3 अक्तूबर 1999 को नक्सली हमले में शहीद हो गए। उन्हें इस बात का मलाल है कि पति देश की रक्षा के लिए शहीद हो गया। उसके नाम पर शहीद द्वार नहीं बन सका। बेटा जुल्फिकार अपना फर्ज निभा रहा है। कुछ दिन पहले हुई बातचीत के दौरान कहा था कि देश की रक्षा वह अपनी आखिरी सांस तक करे। भाई इजहार व बहन रुकैया भी देश की रक्षा के लिए कश्मीर में तैनात भाई जुल्फिकार पर फख्र करते हैं।
फोटो-
तीन साथियों को खोने के बाद भी मोर्चे पर डटे हैं राजकुमार
कुंडा तहसील के काटी निवासी राजकुमार यादव पुत्र बद्री प्रसाद सीआइएसएफ में जवान हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्हें कश्मीर में बुला लिया गया। उनके तीन साथी आतंकी हमले में शहीद हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले घरवालों से बात हुई थी। मां निर्मला देवी बेटे के लिए चिंतित हैं। जबकि पत्नी बिट्टू यादव को इस बात पर फख्र है कि उनके पति साथियों को खोने के बाद भी मोर्चे पर डटे हैं और दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहे हैं।
फोटो-
चिंता मत करिए, दुश्मनों को छोडृूंगा नहीं
लालगंज तहसील क्षेत्र के देवली निवासी नरसिंह पांडेय सेना के जवान हैं। वह मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर में तैनात है। परिवार के लोगों से कभी-कभार बात हो पाती है। भारत-पाक के बीच चल रहे टकराव को देखते हुए उनके चाचा ओमप्रकाश पांडेय ने बातचीत की। दो मिनट की बात करते हुए कुशलता बताने के बाद बोले की चिंता मत करिए, दुश्मनों को किसी हाल में जिंदा नहीं छोड़ूंगा। पुलवामा की घटना से सैनिकों में उबाल है। परिवार के लोागों ने भी नरसिंह का उत्साह बढ़ाया।
फोटो-
दुश्मनों को किसी कीमत पर न छोडना अनिल
सदर तहसील के पूरे तुलई मझिलहा निवासी अनिल कुमार ओझा सेना के जवान हैं। मौजूदा समय में उनकी तैनाती नौसेरा सेक्टर में पाकिस्तान की सीमा से 5 किमी दूरी पर है। उनकी माता गुजराती देवी पत्नी ज्योति घर पर लगातार टीवी पर नजरें गड़ाए हुए हैं। बेटे अनिल से कई दिन पहले गुजराती की बातचीत हुई थी। वह कहती हैं कि देश की रक्षा के लिए उनका बेटा सरहद पर तैनात है। दुश्मनों को किसी भी हाल में जिंदा न छोडना। जिससे देश की शान पर आंच न आए। पत्नी ज्योति भी पति की सलामती के लिए प्रार्थना करने के साथ ही देश की शान बरकरार रखने के लिए ईश्वर से मिन्नतें कर रही हैं।
फोटो-
तुम्हारा वंदन है अभिनंदन
दुश्मन की आंख से आंख मिलाकर विंग कमांडर के लौटने पर सोशल मीडिया पर गढ़ी गईं वीरगाथाएं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पाकिस्तान में फंसे विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी के साथ ही लोग उनका वंदन कर रहे हैं। दुश्मन की आंख से आंख मिलाकर वतन लौटे अभिनंदन शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर छाए रहे। लोग उन्हें लेकर तरह-तरह के कमेंट करते रहे। कोई इस्लामाबाद पर कब्जे के लिए हुंकार भर रहा था तो कोई भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ ही विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर लगाकर जय हिंद का नारा बुलंद कर रहा था। व्हाट्सएप और फेसबुक पर लोग देश की ताकत का एहसास कराते रहे। सोशल मीडिया पर दिनभर ट्रेड करने वाले कुछ कमेंट....
स्वदेश में आपका बहुत स्वागत है। जिस तरह आपने वीरता का परिचय दिया। उसका हम सभी कायल हैं।
सुजीत श्रीवास्तव, सिटी प्रतापगढ़।
अब देर नहीं करनी चाहिए। पाकिस्तान पर कब्जा कर उसकी औकात बताने का समय आ गया है। सेना को खुली छूट देने की जरूरत है, ताकि आतंकियों की हिम्मत पस्त हो जाए।
खूशबू मिश्रा, किशुनगंज।
योद्धा तो सभी होते हैं, लेकिन कुछ योद्धाओं का जोश और कौशल अलग होता है। जैसे अभिनंदन का, जिस तरह मारुति 800 से स्कार्पियो की धज्जियां उड़ा दी जाएं, ठीक उसी तरह मिग-21 और एफ-16 में भी यही अंतर है।
प्रभाकर सिंह, कुंडा।
अभिनंदन की वापसी पर भांजे का जन्म हुआ है। संकल्प लेता हूं कि भांजे को फौजी बनाऊंगा।
अमित सिंह
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का श्रेय केवल और केवल भारतीय सेना का दिया जाना चाहिए। राजनीतिक पार्टियां अपनी पीठ न थपथपाएं।
विश्वनाथ त्रिपाठी।
अभिनंदन, अभिनंदन, अभिनंदन। हे भारत के शूरवीर भारत में अभिनंदन।
अजय ओझा।
इनसेट-
सैल्यूट सर, जय हिंद, वेलकम बैक
मो. आसिफ।
भारत की सेना महाबली, बन पवनपुत्र बजरंगबली। दंभ तोड़ दिया आतंकी का, मच गया पाक में खलबली। भारत की सेना तुझे सलाम।
राधेश्याम दीवाना।
अब ये अफवाह कौन फैला रहा है कि महान शांतिदूत इमरान खान हाफिज अजहर सलाउद्दीन को स्वयं बाघा बार्डर तक छोडने की योजना बना रहे हैं।
विनोद कुमार सिंह
भारत में लोग सोते समय चप्पल नहीं छोड़ते और पाकिस्तान सोचता है कि हम कश्मीर छोड़ देंगे।
अजय जायसवाल
जो 25 हजार फीट ऊपर से गिरने से नहीं शहीद हुआ उसे पाकिस्तानी क्या मार पाएंगे। शेर अभिनंदन की जय।
दयाशंकर पांडेय।
फोटो-
अभिनंदन की रिहाई होते ही लहराया तिरंगा, मनाया जश्न
प्रतापगढ़। विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी की खबर के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में जश्न का माहौल देखने को मिला। तिरंगा लहराते हुए लोगों नेजश्न मनाया। टीवी से लोग नजरे गड़ाए रहे। पल पल पर लोगों की निगाह रही। शहर में ट्रक आपरेटर्स यूनियन के जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय की अगुवाई में लोगों ने जश्न मनाया। ढोल ताशे के साथ शहर में जुलूस निकाला। युवा क्रांति के अध्यक्ष अच्युतानंद पांडेय की अगुवाई में लोगों ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया। इस मौके पर अवनीश मिश्र, बागीश, राजेश दूबे, मनीष भारती, आशीष मिश्र, दीपेंद्र मिश्र, अखिलेश मिश्र, विकास यादव, मो. आमिर, अजमल आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के काशी क्षेत्र के महामंत्री वरूण प्रताप सिंह के नेतृत्व में विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर लोगों का मुंह मीठा कराकर भारत मां की जय का उदघोष किया गया। इस मौके पर अंशुमान सिंह, संतोष तिवारी, विवेक सिंह, रविप्रकाश सिंह मौजूद रहे। लीलापुर में मुल्तानीपुर के प्रधान गगेंद्र बहादुर सिंह की अगुवाई में जुलूस निकालकर जश्न मनाया गया। लोगों का मुंह मीठा कराते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद की शदाएं बुलंद हुई। इस मौके पर श्रीकृष्ण विश्वकर्मा, शशि सिंह, सुनील सिंह, गुलाम खां, कमलेश बहादुर, कल्लू सिंह, प्रभाकर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बलीपुर में पूर्व सैनिकों ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया। हर ओर हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ ही अभिनंदन आप शेर हो। देश को आप पर नाज है।
पाकिस्तान का सफाया करने की आवाज कर रहे बुलंद
घरों से सार्वजनिक स्थानों तक आम लोगों के मुखर हो रहे स्वर
सेना की कार्रवाई से हर किसी को मिल रहा बल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की कार्रवाई से हर किसी को बल मिला है। वीर सैनिकों के अदम्य साहस का हर कोई कायल है। शुक्रवार को घरों के आंगन से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक केंद्र सरकार की पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवई की चर्चा प्रमुख रही।
विज्ञापन

शहर से गांव तक पूरे दिन लोग समाचार पत्रों व टीवी चैनलों के माध्यम से सीमा के हालातों की हर अपडेट की जानकारी जुटाने में सक्रिय रहे। विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी को लेकर हर कोई उत्सुक नजर आया। वायुसेना के विमानों द्वारा पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला करने पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे थे। हर कोई चाहता था कि आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान का अब हर हाल में सफाया किया जाए। विंग कमांडर के ऊपर पाकिस्तान के लोगों द्वारा किए गए जुल्म वाला वीडियो क्लिप देखते ही लोगों के चेहरे गुस्से से लाल हो जाया करते थे। हालांकि शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी से भले ही लोगों में खुशियां थी लेकिन पाकिस्तान के प्रति लोगों की नफरत कम होने का नाम नहीं ले रही थी। हर कोई उसके सफाए के लिए देश की सेनाओं और केंद्र सरकार का आह्वान करता नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें